एक्शन का डोज़ लेकर आ रही 'रंग दे बसती', रोंगटे खड़े करता है खेसारी लाल की फिल्म का ट्रेलर

Published : Mar 02, 2024, 07:43 PM IST
RANG DE BASANTI Bhojpuri Movie

सार

3 मिनट 16 सेकंड का 'रंग दे बसंती' का ट्रेलर एक्शन और सस्पेंस से भरपूर है। ट्रेलर में खेसारीलाल यादव देश के दुश्मनों को धूल चाटते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद यह साफ पता चलता है कि खेसारीलाल यादव की यह फिल्म बिग स्केल की है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. निर्माता रौशन सिंह, सह निर्माता शर्मिला आर सिंह,निर्देशक प्रेमांशु सिंह और सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रंग दे बसंती' का धमाकेदार ट्रेलर आज आउट हो गया है। इस फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ रति पांडेय और डायना खान मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर बहुत ही धमाकेदार है और खेसारीलाल यादव भी फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं। फिल्म में एक ओर वे जांबाज सैनिक के रूप में नजर आएं हैं, जो देश के खातिर हमेशा मर मिटने को तैयार रहता है और वही दूसरी ओर यूनिवर्सिटी में एक युवा नेता के रूप में खेसारीलाल यादव प्रभु श्रीराम का घोष बुलंद करते नजर आ हैं। कभी मूंछ में दिख रहे हैं, तो कभी जटाधारी लुक में। इसमें दोनों का एक लक्ष्य है, देश भक्ति और सेवा। आखिर क्या है, इसका राज? यह ट्रेलर में सस्पेंस पैदा करती है, जिसका राज 22 मार्च को ही खुलेगा।

अलग ही लेवल पर हुई है 'रंग दे बसंती' की शूटिंग

ट्रेलर में दिख रहा एक्शन, गाने और सींस इस बात को पुख्ता करती है कि फिल्म की मेकिंग अलग ही लेवल पर हुई है, जिसका रोमांच अनोखा होने वाला है। फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर में दिखे सिक्वेंस को ट्रेलर में रिपीट नहीं किया गया। सब कुछ ट्रेलर में फ्रेश दिख रहा है। इससे समझा जा सकता है कि इस फिल्म में और भी कितने मैटीरियल होंगे। ट्रेलर में दिख रही भव्यता से दर्शकों के बीच जिज्ञासा और कौतूहल बना हुआ है। यह दर्शकों के उम्मीद से भी कहीं अधिक होने वाली है। इस फिल्म को देख कर भोजपुरी के दर्शक अपनी फिल्मों पर फक्र करेंगे।

'रंग दे बसंती' दर्शकों को आएगी पसंद

वहीं, फिल्म को लेकर निर्माता रौशन सिंह ने बताया कि "हमारी सोच थी कि इस फिल्म को जेनरिक थोड़ा अलग करें और आगे बढ़ें। अपर क्लास के हिसाब से इस फिल्म को हमने बनाया और साथ ही भोजपुरी के हर वर्ग के दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी,ऐसी उम्मीद है।फिल्म के गाने एक से बढ़कर एक होंगे। फिल्म में बॉलीवुड के बड़े कलाकारों की आवाज गानों में सुनने को मिलेगी। इस फिल्म को हम 22 मार्च को पैन इंडिया रिलीज कर रहे हैं, जो भोजपुरी के दर्शकों को होली का उपहार होगा। आप जरूर सिनेमाघरों में आकर इस फिल्म को देखें।"

प्रेमांशु सिंह के निर्देशन में बनी है 'रंग दे बसंती'

आपको बता दें कि फिल्म रंग दे बसंती के निर्माता रौशन सिंह और सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं। निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव, रति पांडे और डायना खान के साथ अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान और मास्टर ऋषभ यादव राज प्रेमी, मीर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश, ज्योति कलश, संजय महानंद, रीना रानी, श्रद्धा नवल, सुजान सिंह, सोनू पांडेय, रितु चौहान, रिंकू भारती, नेहा पाठक, खुशबू यादव, संजय वर्मा, अखिलेश कुमार अक्की, सूर्या द्विवेदी, निकिता भारद्वाज और चाहत प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी मनोज कुशवाहा ने लिखी है। संगीतकार ओम झा है। गीतकार प्यारेलाल यादव ,अरविंद तिवारी, राकेश निराला, डॉ कृष्णा एन शर्मा और सत्य सावरकर हैं। पीआरओ शैलेश गिरी, रंजन सिन्हा हैं। डीओपी वासु, कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता, कला राजीव शर्मा का है।

 और पढ़ें…

Ambani Weddings में गाने वाले 5 सबसे महंगे सिंगर, इस नं. पर हैं रिहाना

शादी के डेढ़ साल बाद ही टूटने की कगार पर नयनतारा का रिश्ता? जानिए क्या है सच्चाई

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट