Bhooth Bangla Advance Booking Day 3: तीसरे दिन 'भूत बंगला' का धमाका, एडवांस बुकिंग से कूटे इतने CR

Published : Apr 19, 2026, 01:40 PM IST

Akshay Kumar Movie Bhooth Bangla बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ चुकी है। ओपनिंग के बाद शनिवार को ग्रोथ और अब रविवार के लिए जबरदस्त एडवांस बुकिंग ने फिल्म को सुपर संडे की रेस में शामिल कर दिया है।

PREV
16
ओपनिंग के बाद लगातार बढ़ रही 'भूत बंगला' की रफ्तार

अक्षय कुमार स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन से फिल्म ने मजबूत पकड़ बना ली। दर्शकों से मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स के चलते कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

26
'भूत बंगला' का शो काउंट और टिकट प्राइस बना बड़ा फैक्टर

फिल्म को देशभर में शानदार शो काउंट मिला है। पहले रविवार के लिए करीब 12,800 शोज तय किए गए हैं। मेकर्स ने इसे एक फैमिली एंटरटेनर मानते हुए टिकट की कीमत सामान्य रखी है, जो औसतन ₹270 के आसपास है, जिससे फुटफॉल बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla-Dhurandhar 2 के शोर के बीच चुपचाप आई लो बजट फिल्म, कर डाली 100 CR+ की कमाई

36
तीसरे दिन की एडवांस बुकिंग में 10 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार

तीसरे दिन यानी रविवार के लिए 'भूत बंगला' की एडवांस बुकिंग जबरदस्त रही। फिल्म के तीसरे दिन के पहले शो से पहले ही लगभग 3.7 लाख टिकट बिके। रविवार को प्री-सेल्स के जरिए इस फिल्म ने करीब 10.03 करोड़ रुपए (ग्रॉस) की कमाई हुई, जो नेट में करीब 8.5 करोड़ बैठती है।

46
दूसरे दिन के मुकाबले एडवांस बुकिंग में 30% से ज्यादा का उछाल

दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन की एडवांस बुकिंग में करीब 30.76% की बढ़त दर्ज की गई है। यह ट्रेंड साफ संकेत दे रहा है कि फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है और दर्शकों की दिलचस्पी इसमें तेजी से बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Collection Day 2: दूसरे दिन रॉकेट बनी 'भूत बंगला'! कूट डाले इतने CR

56
तीसरे दिन 25 करोड़ तक पहुंच सकती है 'भूत बंगला' की कमाई

रविवार को 'भूत बंगला' का कलेक्शन नेट 24-25 करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। एडवांस बुकिंग और काउंटर सेल्स को देखते हुए यह दिन फिल्म के लिए सबसे बड़ा साबित हो सकता है।

66
'भूत बंगला' का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन 60 CR+ पार जाने की उम्मीद

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'भूत बंगला' के पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन 63.65 से 64.65 करोड़ रुपए नेट के बीच रहने का अनुमान है। अब सभी की नजर सोमवार यानी चौथे दिन पर होगी, जो फिल्म की लंबी रेस तय करेगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी, राजेश शर्मा, जीशू सेनगुप्ता और दिवंगत असरानी जैसे कलाकारों ने काम किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories