ये रिश्ता क्या कहलाता है में काफी धमाके देखने को मिल रहे हैं। अरमान-अभिरा की जान पर बन आई है क्योंकि उनकी बेटी मायरा मेहर की हत्या के जुर्म में जेल में है और दोनों उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में इन दिनों काफी बवाल मचा हुआ है। अभिरा-अरमान अपनी बेटी मायरा को बचाने की हर नुमकिन कोशिश कर रहे हैं। अभिरा जख्मी है फिर भी वो मायरा को जेल से बाहर लाने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही है।
26
ये रिश्ता क्या कहलाता है अभी तक क्या देखा
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अभी तक देखा कि मायरा को मेहर की हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया है। दूसरी और अरमान-अभिरा उसे बचाने के लिए सबूत इकट्ठा कर रहे हैं। इसी बीच कृष उनके द्वारा इकट्ठा किए सबूत चोरी कर लेता है।
सीरियल में दिखाया कि अभिरा बिना किसी सबूत के साबित करने की कोशिश करती है कि मायरा ने मेहर को नहीं मारा है। हालांकि, इस दौरान मेहर का बाप बीच में आ जाता है और वो अभिरा को कुछ बोलने नहीं देता है।
46
मायरा ही हालत देख घबरा जाएगी अभिरा
शो में दिखाया कि कोर्ट में मायरा की हालत देखकर अभिरा बहुत ज्यादा घबरा जाती है। पोद्दार परिवार के लोग कोर्ट के बाहर मायरा को घर वापस ले जाने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इसके बाद जो होगा उससे पूरे घरवालों को जोरदार झटका लगेगा।
56
क्या होगा YRKKH में आगे
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा बेटी मायरा को बेल नहीं दिला पाती है और मायरा फूट-फूटकर रोने लगेगी। इस दौरान परिवार के लोग अभिरा से मायरा के बारे में पूछेंगे। फिर अभिरा कावेरी के गले लगकर रोएगी।
66
अभिरा पर फूटेगा विद्या का गुस्सा
मायरा की बेल न करा पाने की बात सुनने के बाद एक बार फिर विद्या, अभिरा को जली कटी सुनाएगी। फिर अभिरा को अचानक एक फोन आएगा और वो एक बड़ा फैसला लेगी। क्या अभिरा बेटी को बचा पाएगी, क्या मायरा पोद्दार हाउस में एंट्री लेगी.. ये आने वाले एपिसोड में देखने मिलेगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।