- Home
- Entertainment
- Naagin 7 Spoiler: कौन है नागिन का वो रहस्यमयी दुश्मन, क्या होगी ड्रैगन की अगली चाल?
Naagin 7 Spoiler: कौन है नागिन का वो रहस्यमयी दुश्मन, क्या होगी ड्रैगन की अगली चाल?
प्रियंका चाहर चौधरी का सीरियल नागिन 7 की टीआरपी लगातार गिर रही है। इसी बीच मेकर्स ने शो की पॉपुलैरिटी बढ़ाने के लिए इसमें नए ट्विस्ट जोड़ने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में सीरियल में ड्रैगन का असली चेहरा सामने आया, लेकिन ये सिर्फ दर्शकों के लिए था।

सीरियल नागिन 7 में नए ट्विस्ट्स
एकता कपूर के सीरियल नागिन 7 में नए-नए धमाके देखने को मिल रहे हैं। नागिन अहाना की जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई। शो में दिखाया जा कि कोई उसका पीछा कर रहा है। उसे शक तो है, लेकिन वो असलियत तक पहुंचने के लिए अंजान होने का नाटक करती हैं।
नागिन 7 में अभी तक क्या दिखाया
नागिन 7 में अभी तक दिखाया कि ड्रैगन मोती पाने के लिए काफी झगड़े चल रहे हैं। नागिन के हाथ ड्रैगन मोती लग जाता है और वो उसे मंदिर में छुपा देती है, ये सोचकर कि मोती पाने के लिए ड्रैगन नहीं तो कोई और आएगा।
ये भी पढ़ें... YRKKH BIG Twist: अपने ही बने दुश्मन! अभिरा के खिलाफ कौन खेल रहा गंदा खेल?
भेष बदल नागिन ने लिया बदला
नागिन 7 में दिखाया कि अभी नागिन अहाना भेष बदलकर अपने दुश्मनों को खत्म कर रही है। वो हर हाल में चगिस्तानों से अपना देश बचाना चाहती है। इसी दौरान वो सबको को खत्म करने की कसम भी खाती है और महादेव से आशीर्वाद लेती है।
ड्रैगन का बदला
नागिन 7 का आने वाला एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है। अब नागिन का सबसे रहस्यमयी दुश्मन यानी ड्रैगन अपनी सबसे खतरनाक चाल चलेगा। शो के प्रोमो में दिखाया कि ड्रैगन यानी राधिका मन ही मन नागिन अहाना से कहती है- 'तुमने गलत दुश्मन चुना है। ड्रैगन शिकार बनता नहीं बल्कि करता है। ड्रैगन और नागिन की दुश्मनी तो जन्मों पुरानी। तुम्हें लगा तुमने मुझे मार दिया। नहीं अनंता, अब तो मेरा ड्रैगन मोती मेरे पास आ गया है, अब तुम्हारी तबाही के दिन शुरू।'
नागिन-ड्रैगन में होगा महायुद्ध
नागिन 7 में आगे दिखाया जाएगा कि ड्रैगन को अपना मोती मिल गया और वो अब नागिन को तबाह करने की प्लानिंग बना रहा है। दोनों के बीच जबरदस्त महायुद्ध होगा। इसमें जीत नागिन की होगी या ड्रैगन की… ये देखने मजेरदार होगा।
ये भी पढ़ें... Ganga Mai Ki Betiyan Spoiler: स्नेहा के बदले तेवर, सिद्धू का फूटा गुस्सा-सहाना की जिंदगी में तूफान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।