YRKKH BIG Twist: अपने ही बने दुश्मन! अभिरा के खिलाफ कौन खेल रहा गंदा खेल?
स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। अभिरा-अरमान की जिंदगी फिर झलेमे में पड़ गई है। बता दें कि इस बार उनकी बेटी मायरा खतरे है और उसे बचाने के लिए दोनों जुटे हुए हैं। हालांकि, कुछ ऐसा होगा कि अभिरा फिर टूट जाएगी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में घमासान
ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों जो ट्रैक चल रहा है, उसमें दिखाया जा रहा है कि अरमान-अभिरा की बेटी मायरा एक मर्डर केस में फंसी गई है और दोनों उसे बचाने के लिए जान लगा रहे हैं।
क्या दिखाया ये रिश्ता क्या कहलाता है में
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया कि मर्डर में फंसी मायरा अपना केस मम्मी अभिरा को लड़ने के लिए कहती है। मायरा के मुंह से ये बात सुनकर अभिरा बहुत ज्यादा भावुक हो जाती है और वो अपनी बेटी को बचाने के लिए सबूत इकट्ठा करने निकल पड़ती है।
ये भी पढ़ें... Bhooth Bangla OTT Release: पता चल गया अक्षय कुमार की फिल्म कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज
बेटी का बचाने में जुटे अरमान-अभिरा
अरमान-अभिरा अपनी बेटी मायरा को मेहर के खून के इल्जाम से बचाने के लिए जुट जाते हैं। वो मायरा को बचाने के लिए सबूत जमा करते हैं। दोनों ही कोशिश है वि किसी भी तरह अपनी बेटी को बचा ले।
क्या होगा ये रिश्ता क्या कहलाता हैं में
ये रिश्ता क्या कहलाता हैं में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान-अभिरा द्वारा जमा सबूतों को मौके पाते ही कृष चोरी कर लेगा। इतना ही नहीं कृष परिवार से भी सच छुपाकर रखेगा। हालांकि, कृष की पत्नी तान्या को उसपर शक होगा।
क्या होगा अभिरा का
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि मायरा को बेगुनाह साबित करने वाले सबूत जब चोरी हो जाएंगे तो अभिरा को जोरदार झटका लगेगा। वो अपनी बेटी को कैसे बचाएगी और कहां से दोबारा सबूत इकट्ठा करेगी.. ये देखना दिलचस्प होगा।
ये भी पढ़ें... Tum Se Tum Tak: आर्य की हालत नाजुक, अनु पर तानों की बौछार; क्या बच पाएगा दोनों का प्यार?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।