Published : Apr 17, 2026, 03:37 PM ISTUpdated : Apr 17, 2026, 03:39 PM IST
अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज हो गई है, जिसका डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है। अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, गोवर्धन असरानी और राजपाल यादव की अहम् भूमिका है। जानिए कौन है इस फिल्म का विलेन...
वैसे तो ट्रेलर में साफ़ कर दिया गया है कि इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का विलेन वधुसुर है। लेकिन सवाल यह है कि उसका किरदार किसने निभाया है? अगर आप फिल्म देखेंगे तो इंटरवल से ठीक पहले वधुसुर के रोल में नज़र आ रहे एक्टर को देख हैरान रह जाएंगे।
25
'भूत बंगला' में किसने किया वधुसुर का रोल?
वैसे तो फिल्म की कहानी के हिसाब से एक एनिमेटेड कैरेक्टर को वधुसुर के रोल में दिखाया गया है। लेकिन इसकी आत्मा जिस शरीर के अंदर दिखाई जाती है, वे और कोई नहीं बल्कि खुद अक्षय कुमार हैं। यानी मंगलपुर में आतंक का पर्याय बना वधुसुर अक्षय कुमार खुद हैं।
दरअसल, 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार का डबल रोल है। एक ओर वे अर्जुन आचार्य बने हैं तो वहीं उनके बायलॉजिकल पिता माधव के रोल में भी वे ही नज़र आ रहे हैं। कहानी में विशेष ट्विस्ट के तहत माधव वधुसुर की शक्तियां पा लेता है और दुल्हनों को उठाकर उनकी हत्या करने लगता है।
45
इस हीरोइन का भी 'भूत बंगला' में डबल रोल
'भूत बंगला' में सिर्फ अक्षय कुमार का ही डबल रोल नहीं है, बल्कि उनके अपोजिट नज़र आ रहीं वामिका गब्बी भी दोहरी भूमिका में हैं। वे दो सगी बहनों का रोल कर रही हैं, जिसमें से एक बहन को वधुसुर मार डालता है, जबकि दूसरी बहन उसकी मौत की वजह पता करने में लगी रहती है।
प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार की दूसरी हॉरर कॉमेडी फिल्म
डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ 'भूत बंगला' अक्षय कुमार की यह दूसरी हॉरर कॉमेडी फिल्म है। पिछली बार दोनों 19 साल पहले 2007 में 'भूल भुलैया' लेकर आए थे, जो सेमी हिट रही थी। वहीं अगर हॉरर कॉमेडी से इतर बात करें तो इस जोड़ी की पिछली फिल्म 'खट्टा मीठा' 2010 में रिलीज हुई थी, जिसने एवरेज प्रदर्शन किया था। अब देखना यह है कि 'भूत बंगला' कितनी कमाई करती है और यह हिट हो पाती है या नहीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।