Ganga Mai Ki Betiyan Spoiler: स्नेहा के बदले तेवर, सिद्धू का फूटा गुस्सा-सहाना की जिंदगी में तूफान

Published : Apr 17, 2026, 01:33 PM IST

जीटीवी के शो गंगा माई की बेटियां की कहानी मजेदार मोड़ पर पहुंच गई है। सीरियल में ऐसे-ऐसे धमाके देखने को मिल रहे हैं कि ये दर्शकों का पसंदीदा शो बन गया है। सीरियल में इन दिनों स्नेहा-सिद्धू की लव स्टोरी पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। 

PREV
16
सीरियल गंगा माई की बेटियां

गंगा माई की बेटियां सीरियल की कहानी जबरदस्त मोड़ पर पहुंच गई है। गंगा की बेटियों की जिंदगी में भारी उथल-पुथल मची हुई है। स्नेहा के बदले तेवर देखकर सिद्धू हैरान-परेशान घूम रहा है।

26
क्या दिखाया गंगा माई की बेटियां में

गंगा माई की बेटियां सीरियल में अभी तक दिखाया कि मां गंगा की बात मानकर स्नेहा, सिद्धू से दूरी बना लेती है। हालांकि, सिद्धू ये बर्दाश्त नहीं कर पाता है और बार-बार उससे मिलने की कोशिश करता है। स्नेहा हर बार बात न करने का बहाना बना लेती है। 

ये भी पढ़ें... YRKKH BIG Twist: अपने ही बने दुश्मन! अभिरा के खिलाफ कौन खेल रहा गंदा खेल?

36
स्नेहा देती है मां गंगा को वादा

गंगा द्वारा सिद्धू की असलियत बताने के बाद स्नेहा टूट जाती है। वो मां के दबाव में आकर वादा करती है कि वो सिद्धू से कोई रिश्ता नहीं रखेगी, लेकिन उसे अपने दिल में भी नहीं निकाल पाएगी। ये सुनकर गंगा को बड़ा झटका लगता है।

46
सिद्धू होता है बेकाबू

गंगा माई और स्नेहा की बेरुखी देखकर सिद्धू का माथा ठनकता है। उसे समझ नहीं आता क्या करें। वो अपना आपा खो बैठता है और एक बड़ा फैसला लेने का निर्णय करता है। 

56
क्या होगा गंगा माई की बेटियां में आगे

गंगा माई की बेटियां के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सिद्धू आधी रात को गंगा माई के घर पहुंचेगा। सिद्धू को देखकर स्नेहा चौंक जाएगी। स्नेहा क्या करेगी, क्या सिद्धू को उसके सवालों के जवाब मिलेंगे.. ये आने वाले एपिसोड में देखने मिलेगा।

66
सहाना की जिंदगी में तूफान

गंगा माई की बेटियां में दिखाया कि सहाना अपने ससुराल में डरी सहमी रह रही है। इसी बीच काली वहां पहुंच जाता है। काली को लेकर सहाना की सास उसपर गलत इल्जाम लगाती है। इसी बीच सहाना का पति मुरली आ जाता है और काली के साथ उसकी हाथापाई होती है। ये देखकर सहाना और ज्यादा घबरा जाती है। मुरली-सहाना के बीच आगे क्या होगा… ये आने वाले एपरिसोड में देखने मिलेगा।

ये भी पढ़ें... 6 Stars-130Cr बजट और 15 साल पुराने आइडिया बनी इस महा बकवास फिल्म को SRK-काजोल ने किया था रिजेक्ट

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories