
बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में रीति तिवारी, उदिति सिंह और काजी तौकीर के बीच हुआ विवाद अब वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) तक पहुंच गया है। रीति के कथित आपत्तिजनक कमेंट्स और काजी के साथ उनकी तीखी बहस के बाद सलमान खान के रिएक्शन को लेकर दर्शकों की नजरें अगले एपिसोड पर टिकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान रीति के व्यवहार को लेकर उनसे सवाल कर सकते हैं। इसके साथ ही बाकी के घरवालों की भी क्लास लगाएंगे। बिग बॉस 20 वीकेंड का वार प्रोमो जारी हो गया है।
प्रोमो की शुरुआत में सलमान खान कहते दिखते हैं कि रीति काजी से बहुत ही जेल्स और इनसिक्योर है। जिस पर रीति कहती है कि जेल्स तो मैं नहीं हूं, आदमी के तौर पर ये मुझे पसंद नहीं हैं। फिर सलमान खान कहते हैं कि इसको छोड़ों तुम भले इस पर प्राउड करो, लेकिन अब तक की सबसे बुरी चीज हुई है। एक लिमिट में डिसरिस्पेक्ट करना होता है। जिस पर रीति ने कहा कि मेरा मतलब ऐसा कुछ नहीं था।
इसके बाद सलमान खान ने बाकी के टीम को कहा कि आप लोगों को ऐसा नहीं लगा कि डिसरिस्पेक्ट की ये लाइन क्रॉस कर गई। आप लोग इसे चढ़ा रहे थे और ये चढ़ रही थी। इसके बाद आसिफ से सवाल किया कि कहां गई आपकी अक्ल, अगर आपकी बहन के ऊपर ये डिस होता, तो क्या आप ये डिस करने देते। प्रोमो देखकर लग रहा है कि सलमान खान अच्छे से सबकी क्लास लगाने वाले हैं।
🚨 Weekend Ka Vaar Promo: Salman Khan BASHED Rhiti Tiwari badly for her abusive remarks on Uditi and being Insecure of Qazi pic.twitter.com/HxV2NTaHsi
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 25, 2026
मामला एक डिस बैटल (Diss Battle) टास्क से शुरू हुआ। रीति और उदिति को आमने-सामने परफॉर्म करना था, लेकिन उदिति ने इस राउंड में हिस्सा नहीं लिया। इसके बाद काजी तौकीर उनकी जगह आगे आए। टास्क के दौरान रीति ने उदिति और काजी पर कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रसारण के दौरान उनकी कुछ टिप्पणियों को म्यूट भी किया गया। इसके बाद तीनों के बीच बहस काफी बढ़ गई।
रीति ने बाद में अपनी भाषा को लेकर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कुछ शब्द इसलिए इस्तेमाल किए क्योंकि वे राइम कर रहे थे और उन्हें स्लैंग (Slang) के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस बात पर खास पछतावा भी नहीं जताया।
और पढ़ें: 'मनोज तिवारी जी अपनी बेटी को देख लो'...रीति के गाली गलौज पर भड़के काजी तौकीर, कैमरे पर कही ये बात
रीति और काजी के बीच तनाव इससे पहले भी देखने को मिल चुका है। हालिया विवाद में रीति ने काजी को लेकर कई तीखे कमेंट किए। एक मौके पर उन्होंने उन्हें 'फ्रॉडस्टर' (Fraudster) और 'ढोंगी बाबा' जैसे शब्दों से संबोधित किया। बाद में दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि रीति ने काजी से उनकी तरफ देखने तक को मना कर दिया। काजी ने भी उनके रवैये पर आपत्ति जताई और कहा कि उन्हें इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
और पढ़ें: Bigg Boss 20: छोटा भीम के गाने से शुरू हुआ बवाल, अरिश्फा-आम्रपाली में छिड़ी बहस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।