सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 20वां (Bigg Boss 20) सीजन शुरू होने से पहले ही चर्चा में है। शो को लेकर हर दिन नए कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। इसी बीच टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और ‘नागिन’ फेम मौनी रॉय का नाम भी सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने मौनी रॉय को शो में शामिल होने के लिए अप्रोच किया है। इसके लिए उन्हें हैवी अमाउंट देने की पेशकश की गई है।
मौनी रॉय टीवी की जानी-मानी अदाकाराओं में शामिल हैं। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘देवों के देव महादेव’ और ‘नागिन’ जैसे शोज ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। बॉलीवुड में भी वह ‘गोल्ड’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब उनके ‘बिग बॉस 20’ में उनकी संभावित एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है। तलाक के बाद मौनी का इस शो में आना उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी हो सकती है। मेकर्स ने मौनी को शो में लाने के लिए बहुत बड़ी रकम का ऑफर दिया है।
20 अगस्त 2026 तक ‘बिग बॉस 20’ से कई सेलेब्स के नाम जोड़े जा चुके हैं। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में-
इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स में ललित मोदी का नाम भी सामने आया था, लेकिन उन्होंने इन खबरों को फेक बताते हुए खारिज कर दिया है। वहीं ,रजत बेदी के बारे में भी पहले रिपोर्ट्स आई थीं, लेकिन उनकी टीम ने साफ किया कि वह शो के शुरुआती सीजन में शामिल नहीं हो रहे हैं। हालांकि बिग बॉस 20 के मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है।
और पढ़ें: अक्षय खन्ना बनेंगे 'असुरों के गुरु', ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत के बाद दिखेगा खौफनाक अवतार
सलमान खान एक बार फिर ‘बिग बॉस’ के होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं। मौजूदा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होने की जानकारी सामने आई है। शो को लेकर मेकर्स ने इस बार भी कई नए ट्विस्ट और बदलावों के संकेत दिए हैं।
इसे भी पढ़ेंछ Hi Movie First Review: नयनतारा और कविन की 'हाय' का फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है दोनों की केमिस्ट्री और मूवी में क्या है खास
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।