फिल्म बॉर्डर 2 को देखने का सभी इंतजार कर रहे हैं। मूवी 23 जनवरी को रिलीज होगी। बॉर्डर 2 के हल्ले के बीच 1997 में आई फिल्म बॉर्डर का जिक्र शुरू हो गया है। इसी फिल्म एक ऐसे हीरो के बारे में बताते हैं, जिसकी 33 फिल्में अब तक रिलीज नहीं हुई हैं।
आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में सुनील शेट्टी एक ऐसे हीरो हैं, जिनकी अभी तक 33 फिल्में रिलीज नहीं हुई है। इनमें से कुछ की तो शूटिंग हो चुकी थी और कुछ अधूरी रह गईं। आपको जानकर हैरानी होगी इनमें से कुछ फिल्में ऐसी भी थी, जिसमें सुनील की जोड़ी टॉप एक्ट्रेसेस के साथ बनने वाली थी।
26
सुनील शेट्टी की कौन सी फिल्में नहीं हुई रिलीज
खबरों की मानें तो सुनील शेट्टी की चोर सिपाही, जज्बा, मुक्ति, फेम, गुड नाइट, फांसी: द कैपिटल पनिशमेंट, मुंबई टैक्सी सर्विस, कौरव, करमवीर, कैप्टन अर्जुन, काला पानी, राधे श्याम सीता राम, पूरब की लैला पश्चिम का छैला, हम पंछी एक डाल के, वंदे मातरम , अखंड, शोमैन, चाय गरम और शूटर जैसी फिल्में रिलीज नहीं हुई।
सुनील शेट्टी की अगर ये फिल्में रिलीज होती तो वे नामी एक्ट्रेसेस के साथ दिखते है। वे एक और फौलाद और दो कदम आगे में दिव्या भारती के साथ), जाहिल, गहरा और एक हिंदुस्तानी में रवीना टंडन के साथ, आयुध में सोनाली बेंद्रे के साथ, द बॉडीगार्ड में श्रीदेवी के साथ, शोला और रुस्तम और जुआ (मनीषा कोइराला के साथ, चोरी मेरा काम और कमिश्नर (शिल्पा शेट्टी के साथ) के साथ नजर आते।
46
सुनील शेट्टी की फिल्म का सीक्वल बॉर्डर 2
आपको बता दें कि 1997 में आई डायरेक्टर जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर में सुनील शेट्टी ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में उनकी जोड़ी शर्बानी मुखर्जी के साथ बनी थी। अब इसी मूवी का सीक्वल आ रहा है, जो 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगा।
56
फिल्म बॉर्डर के बारे में
1997 में आई फिल्म बॉर्डर एक वॉर ड्रामा फिल्म थी, जिसके डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर जेपी दत्ता थे। इस मल्टी स्टारर फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, राखी, पूजा भट्ट, तब्बू, शर्बानी मुखर्जी, पुनीत इस्सर लीड रोल में थे। 12 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने 66.70 करोड़ कमाए थे।
66
सुनील शेट्टी का करियर
सुनील शेट्टी ने 1992 में आई फिल्म बलवान से डेब्यू किया था। फिर वे वक्त हमारा है (1993), अंत (1994), दिलवाले (1994), विश्वासघाट (1996), बॉर्डर (1997), भाई (1997), हेरा फेरी (2001), आवारा पागल दीवाना (2002), फिर हेरा फेरी (2006), वन टू थ्री (2008), दे दना दन (2009), धड़कन (2000) सहित कई फिल्मों में नजर आए। उनकी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल है, जो 2026 के क्रिसमस पर रिलीज होगी।