रणवीर सिंह की धुरंधर ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धुरंधर अब देश की सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी बन गई है। अभी तक ये रिकॉर्ड साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के नाम था। आइए, जानते हैं कमाई…
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज के साथ ही एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। ताजा जानकारी की मानें तो अब मूवी ने जो रिकॉर्ड बनाया है वो शायद सालों साल तक टूटने वाला नहीं है। बता दें कि इसके डायरेक्टर आदित्य धर हैं।
26
धुरंधर बनी हिंदी में सबसे कमाऊ फिल्म
ताजा जानकारी की मानें तो फिल्म धुरंधर देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पोस्ट शेयर कर बताया कि धुरंधर ने इंडिया ने नेट 831.40 करोड़ का बिजनेस किया है। इस आंकड़े से साथ ये नंबर वन फिल्म बन गई है।
आपको बता दें कि अभी तक देश में हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 नंबर पर थी। पुष्पा 2 ने हिंदी में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 821 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अब इस रिकॉर्ड को धुरंधर ने तोड़ दिया है।
46
फिल्म धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने वर्ल्डवाइड 1253.83 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जियो स्टूडियो ने फिल्म की सक्सेस पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है- थैंक्यू इंडिया। आपने धुरंधर को नंबर 1 फिल्म का ताज पहनाया है। धुरंधर भारत की अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है।
56
फिल्म धुरंधर की कमाई
फिल्म धुरंधर ने पहले वीक 218 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे वीक इसने 261.50 करोड़ कमाए थे। तीसरे वीक इसकी कमाई 189.30 करोड़ रही। चौथे वीक मूवी ने 1115.70 करोड़ कमाए। 32वें दिन 5.40 करोड़ और 33वें दिन 5.70 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने इंडिया में नेट 831.40 करोड़ कमा लिए हैं।
66
फिल्म धुरंधर के बारे में
धुरंधर के बारे में बात करे तो फिल्म को जनता से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस स्पाई थ्रिलर में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, सौम्या टंडन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर, नवीन कौशिक लीड रोल में हैं। इसका सीक्वल यानी धुरंधर 2 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा।