Published : Jan 07, 2026, 06:14 PM ISTUpdated : Jan 07, 2026, 06:39 PM IST
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। 2 माह बाद कपल ने पहली फैमिली फोटो शेयर की है। इसमें उन्होंने बेटे का चेहरा छिपा लिया है। फैंस ने नाम के साथ उरी कनेक्शन भी तलाश लिया है।
7 नवंबर को, कैटरीना और विक्की ने अपने बेबी बॉय का दुनिया में वेलकम किया। आज जब उनका बेटा दो महीने का हो गया, तो विक्की और कैटरीना ने सोशल मीडिया के ज़रिए उसे दुनिया से मिलवाने का फैसला किया, हालांकि चेहरा तो अभी भी छिपाकर रखा है, लेकिनर उसका नाम रिलील कर दिया है।
26
इससे पहले एक्टर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने सितंबर 2025 में अपने पहले बच्चे की प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर करते हुए स्टार्स ने एक पोलरॉइड तस्वीर शेयर की थी, जिसमें विक्की कैटरीना के बेबी बंप को सहला रहे थे और दोनों इस खुशी पर साइन कर रहे थे।
36
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने पहले बच्चे का नाम विहान कौशल रखा है। अपने बेटे को दुनिया से मिलवाते हुए, पेरेंटस ने शेयर किया, “हमारी रोशनी की किरण विहान कौशल। दुआएं कुबूल हुईं। ज़िंदगी खूबसूरत है। हमारी दुनिया पल भर में बदल गई। शब्दों से परे आभार।”
विक्की कौशल की इस पोस्ट में, एक्टर्स ने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया। लेकिन उन्होंने एक क्यूट फ़ैमिली फ़ोटो पोस्ट की जिसमें उन सभी के हाथ दिख रहे थे, विहान का हाथ कैटरीना और विक्की के हाथों के बीच रखा हुआ है।
56
विक्की कौशल की 2019 में रिलीज वॉर ड्रामा मूवी जैसा उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में विक्की का नाम भी विहान था। इस फिल्म में उनका पूरा नाम था — बहादुर मेजर विहान सिंह शेरगिल।
66
पोस्ट के कमेंट सेक्शन में, एक नेटिजन ने शेयर किया, "उरी में विक्की के किरदार का नाम मेजर विहान सिंह शेरगिल था। जबकि दूसरे ने लिखा: "उरी में विक्की का नाम विहान था।