बॉलीवुड स्टार और विक्की कौशल की पत्नी कटरीना कैफ ने दुनिया को अपने बेटे विहान कौशल की पहली झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने बेटे के नन्हे हाथ की फोटो शेयर कर उसके नाम का भी खुलासा किया है। देखिए ये स्टोरी..!
बॉलीवुड स्टार एक्ट्रेस और विक्की कौशल की पत्नी कटरीना कैफ ने दुनिया को अपने बेटे के नाम से मिलवाया है।
28
कटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर बताया कि उनके बेटे का नाम विहान कौशल है।
38
इस पोस्ट के जरिए कटरीना ने अपने प्यारे बेटे विहान के नन्हे हाथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
48
कटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर 7 नवंबर 2025 को बेटे का जन्म हुआ है। अब उन्होंने उसका नाम विहान रखा है।
58
पिछले साल 2025 में एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' सुपरहिट हुई थी।
68
फिल्म 'छावा' के बाद विक्की कौशल बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अब उन्हें खूब मौके मिल रहे हैं।
78
एक्ट्रेस कटरीना कैफ फिलहाल फिल्मी दुनिया से दूर हैं। वह अब पति, बच्चे और घर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
88
कटरीना ने अपने दो महीने के बेटे के हाथ की फोटो तो दिखा दी है, लेकिन चेहरा अभी भी रिवील नहीं किया है। फैंस उनके बेटे का चेहरा देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।