Ikkis box office Day 6:: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस को सोमवार से ज़्यादा दर्शक मंगलवार को मिले हैं। अब फैंस इंतजार कर रहे हैं, ये मूवी दूसरे वीकएंड तक टिक पाती है या नहीं।
धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा स्टारर फिल्म इक्कीस ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले छह दिनों में ऐवरेज प्रदर्शन किया है। हालांकि श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने वीकेंड में स्टेबल कलेक्शन दिखाया है।
26
इक्कीस ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 5 दिनों में अनुमानित ₹ 21.5 करोड़ इंडिया नेट कमाए। मंगलवार, 06 जनवरी, 2026 को कुल मिलाकर 15.55% हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है, यहां छठे दिन के साथ रिलीज के बाद सभी दिनों का कलेक्शन देखा जा सकता है।
36
इक्कीस, में अगस्त्य नंदा के साथ सिमर भाटिया ने डेब्यू किया है। इसमें जयदीप अहलावत का भी अहम रोल है। इस मूवी ने नए साल पर 7 करोड़ रुपये की ओपनिंग दी थी। इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई, शुक्रवार को 3.5 करोड़ रुपये और शनिवार को 4.65 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन हुआ। हालांकि, रविवार को इसमें सुधार देखा गया था। फिल्म ने भारत में ₹ 5 Cr की कमाई की थी।
अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म इक्कीस, वर्किंग डे में अब तक स्थिर बनी हुई है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक,पहले सोमवार को करीब 1.35 करोड़ रुपये नेट कमाने के बाद, इसने अगले दिन पहले मंगलवार को 1.50 करोड़ रुपये नेट कमाए है।
56
भारत में 6 दिनों के बाद इक्कीस का बॉक्स ऑफिस नेट कलेक्शन (सोर्स: सैकनिल्क)
गुरुवार: 7 करोड़ रुपये
शुक्रवार: 3.5 करोड़ रुपये
शनिवार: 4.65 करोड़ रुपये
रविवार: 5 करोड़ रुपये
सोमवार: 1.35 करोड़ रुपये
मंगलवार: 1.50 करोड़ रुपये
कुल: 23 करोड़ रुपये
66
इस फिल्म, जो युद्ध के नायक रहे अरुण खेत्रपाल की कहानी बताई गई है। जो सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र विजेता बने। ये मूवी लीजेंड एक्टर धर्मेंद्र लास्ट स्क्रीन अपीयरेंस है, बीते साल 2025 में उनका निधन हो गया था।