2025 Box Office: किस फिल्म इंडस्ट्री ने की सबसे ज्यादा कमाई, कितनी मूवीज हुईं रिलीज

Published : Jun 30, 2025, 06:00 AM IST

2025 Half Year Box Office Records: 2025 का आधा साल गुजर गया है। इस मौके पर आपको बीते 6 महीनों में डिफरेंट इंडस्ट्री में रिलीज हुई फिल्मों और उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं। जानते है पूरी डिटेल… 

PREV
16

साल 2025 के 6 महीने पूरे हो गए हैं। इन 6 महीनों में बॉलीवुड से लेकर साउथ, मराठी और हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से कई मूवीज रिलीज हुई। इनमें से कुछ हिट रही तो कुछ फ्लॉप भी रही।

26

आपको बता दें कि बीते 6 महीनों में सभी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी करीब 828 फिल्में रिलीज हुईं। sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो इन फिल्मों का इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 5163.58 करोड़ रहा और नेट कलेक्शन करीब 4598.32 करोड़ रहा।

36

सबसे पहले बात बॉलीवुड इंडस्ट्री की करें तो बीते 6 महीनों में करीब 121 फिल्में रिलीज हुईं। इन सभी फिल्मों का हिंदी में नेट कलेक्शन तकरीबन 1880.9 करोड़ रहा।

46

बात कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की करें तो यहां से करीब 123 फिल्में रिलीज हुई और इनका नेट कलेक्शन 43.87 करोड़ रहा। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से 110 फिल्में रिलीज हुई और इन सबका नेट कलेक्शन 508.69 करोड़ रहा।

56

इसी तरह तमिल फिल्म इंडस्ट्री की करीब 139 फिल्में रिलीज हुई। इन सभी फिल्मों के इंडिया में नेट कलेक्शन 787.47 करोड़ रहा। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से बीते 6 महीनों में 142 फिल्में रिलीज हुई। इन फिल्मों का नेट कलेक्शन 874.28 करोड़ रहा।

66

बात मराठी फिल्म इंडस्ट्री की करें तो बीते 6 महीनों में 53 फिल्में रिलीज हुईं। इनका नेट कलेक्शन 37.47 करोड़ रहा। वहीं, हॉलीवुड से करीब 88 मूवीज रिलीज हुई। इन फिल्मों का इंडिया में नेट कलेक्शन 276.64 करोड़ रहा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories