Ajay Devgn vs Shahrukh Khan: किसके साथ काजोल ने दी सबसे ज्यादा हिट?
Kajol Films With Ajay Devgn- Shahrukh Khan: काजोल अपनी हालिया रिलीज फिल्म मां को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। इसी बीच आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर काजोल ने अजय देवगन या फिर शाहरुख खान किसके साथ ज्यादा हिट फिल्में दी हैं।

आपको बता दें कि काजोल ने अपने पूरे फिल्मी करियर में अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ सबसे ज्यादा स्क्रीन शेयर की। हालांकि, दोनों में किसके साथ उनकी जोड़ी ने ज्यादा हिट, ये जानते हैं।
पहले बात करते हैं शाहरुख खान की। काजोल-शाहरुख की पहली फिल्म बाजीगर थी। इस फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस हिलाया। ये क्राइम थ्रिलर फिल्म हिट रही।
बजीगर के बाद काजोल-शाहरुख खान करन अर्जुन में साथ नजर आए। ये एक मल्टी स्टारर फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही। इस फिल्म सलमान खान-ममता कुलकर्णी भी थे।
दो फिल्मों के साथ काजोल-शाहरुख खान की जोड़ी पसंद की जाने लगी। फिर दोनों ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माय नेम इज खान, दिलवाले जैसी फिल्मों में काम किया। ये सभी फिल्में हिट रही।
अब बात करते हैं अज देवगन की। काजोल-अजय की साथ में पहली फिल्म हलचल थी। और फिर दोनों गुंडाराज में भी नजर आए। हालांकि, दोनों ही फिल्में फ्लॉप रही।
काजोल और अजय देवगन प्यार तो होना ही था में साथ नजर आए। ये फिल्म हिट रही। इसके बाद दोनों दिल क्या करें, राजू चाचा, यू मी और हम, टूनपुर का सुपरहीरो में नजर आए। ये सभी फिल्में फ्लॉप रही।
काजोल और अजय देवगन आखिरी बार फिल्म तान्हाजी में साथ नजर आए। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म के लिए अजय को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

