Sitaare Zameen Par Day 10 Collection: आमिर खान की फिल्म की बंपर कमाई, 10 दिन में हुआ इतने करोड़ का मुनाफ़ा

Published : Jun 30, 2025, 12:05 AM ISTUpdated : Jun 30, 2025, 07:52 AM IST

आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई जारी है। 10 दिन में भी इसके कलेक्शन में खास गिरावट नहीं आई है। बल्कि इस फिल्म ने 10वें दिन पहले दिन के मुकाबले लगभग 40 फीसदी ज्यादा कमाई की। जानिए SZT की ताजा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...

PREV
16

10वें दिन कितनी रही 'सितारे ज़मीन पर' की कमाई?

'सितारे ज़मीन पर' ने दूसरे रविवार यानी 10वें दिन लगभग 14.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ट्रेड ट्रैकर वेबसाइट sacnilk.com ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी शेयर की है। हालांकि, ये अभी एस्टीमेटेड आंकड़ा है। लेकिन यह पहले दिन के मुकाबले लगभग 40 फीसदी ज्यादा है। पहले दिन फिल्म ने 10.7 करोड़ रुपए कमाए थे।

26

10 दिन में 'सितारे ज़मीन पर' की कुल कमाई कितनी हुई?

भारत में 'सितारे ज़मीन पर' ने 10 दिन में तकरीबन 122.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही इस फिल्म ने हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल : द फाइनल रैकनिंग' के हिंदी वर्जन की कमाई को पीछे छोड़ दिया है, जिसने लाइफटाइम 110.21 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

36

सितारे ज़मीन पर' का दूसरे वीकेंड में कलेक्शन कितना हुआ?

आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी 'सितारे ज़मीन पर' ने दूसरे शुक्रवार को 6.65 करोड़ रुपए, दूसरे शनिवार को 12.6 करोड़ रुपए और दूसरे रविवार को 14.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। यानी दूसरे वीकेंड का इस फिल्म का कुल कलेक्शन 33.75 करोड़ रुपए हुआ।

46

'सितारे ज़मीन पर' का पहले हफ्ते का कलेक्शन कितना था?

'सितारे ज़मीन पर' ने पहले हफ्ते में 88.9 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फिल्म का पहले से सातवें दिन तक कलेक्शन क्रमशः 10.7 करोड़ रुपए, 20.2 करोड़ रुपए, 27.25 करोड़ रुपए, 8.5 करोड़ रुपए, 8.5 करोड़ रुपए, 7.25 करोड़ रुपए और 6.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

56

'सितारे ज़मीन पर' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?

आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर 'सितारे ज़मीन पर' ने 9 दिन में 165 करोड़ रुपए का गॉस कलेक्शन कर लिया था। इसमें 36 करोड़ रुपए ओवरसीज और 129.50 करोड़ रुपए भारत का ग्रॉस कलेक्शन शामिल था। 10वें दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन बढ़कर 180 करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच गया है।

66

'सितारे ज़मीन पर' हिट हुई या फ्लॉप?

'सितारे ज़मीन पर' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। लगभग 90 करोड़ रुपए में इस फिल्म का निर्माण हुआ है। जबकि इसका भारत में कलेक्शन 122.60 करोड़ रुपए पहुंच गया है। यानी कि यह फिल्म तकरीबन 32 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रॉफिट में पहुंच गई है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories