68th Filmfare Awards 2023: आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस, गंगूबाई काठियावाड़ी-बधाई दो का रहा जलवा

Published : Apr 28, 2023, 09:01 AM IST
68th filmfare awards 2023

सार

68th Filmfare Awards 2023 का आयोजन बीती रात किया गया। इस साल आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस और राज कुमार राव को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। वहीं, बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड गंगूबाई काठियावाड़ी और संजय लीला भंसाली को दिया गया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 (68th Filmfare Awards 2023) का आयोजन बीती रात जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया। अवॉर्ड शो के होस्ट सलमान खान थे। इस मौके पर सलमान ने स्टेज पर अपना जलवा भी दिखाया। इस बार आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं, राजकुमार राव को फिल्म बधाई दो के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। फंक्शन में फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और बधाई दो ने अपने नाम ढेर सारे अवॉर्ड किए।

रेड पर जाह्नवी कपूर-रेखा का जलवा

68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड के रेड कारपेट पर बॉलीवुड स्टार्स एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक में नजर आए। रेड कारपेट पर आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर, रेखा, नोरा फतेही, विक्की कौशल, सनी लियोनी, काजोल, नुसरत भरूचा सहित स्टार्स स्टाइल में वॉक करते नजर आए। सलमान खान ने अवॉर्ड शओ की रात को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके साथ आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल ने शो को होस्ट किया। विक्की कौशल, टाइगर श्रॉफ, जाह्नवी कपूर और जैकलीन फर्नांडीज सहित अन्य ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से इवेंट को यादगार बनाया।

68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड की विनर लिस्ट

बेस्ट फिल्म: गंगूबाई काठियावाड़ी

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्सक) : बधाई दो

बेस्ट एक्टर लीड रोल (मेल): राजकुमार राव (बधाई दो)

बेस्ट एक्ट्रेस लीड रोल (फीमेल): आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) : संजय मिश्रा (वध)

बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स): भूमि पेडनेकर (बधाई दो) और तब्बू (भूल भुलैया 2)

बेस्ट डायरेक्टर : संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (मेल): अनिल कपूर (जुग जुग जीयो)

बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल (फीमेल): शीबा चड्ढा (बधाई दो)

बेस्ट म्यूजिक एल्बम: प्रीतम (ब्रह्मास्त्र)

बेस्ट डायलॉग्स: प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षिनी वशिष्ठ (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट स्क्रीनप्ले: अक्षत घिल्डियाल, सुमन अधिकारी और हर्षवर्धन कुलकर्णी (बधाई दो)

बेस्ट स्टोरी: अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी (बधाई दो)

बेस्ट डेब्यू (मेल): अंकुश गेदम (झुंड)

बेस्ट डेब्यू (फीमेल): एंड्रिया केविचुसा (अनेक)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल (वध)

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: प्रेम चोपड़ा

बेस्ट लिरिक्स: अमिताभ भट्टाचार्य (ब्रह्मास्त्र)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): अरिजीत सिंह (ब्रह्मास्त्र)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): कविता सेठ (जुग जुग जीयो)

आरडी बर्मन अवॉर्ड फॉर अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट: जाह्नवी श्रीमांकर (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट वीएफएक्स: डीएनईजी और रेडेफाइन (ब्रह्मास्त्र)

बेस्ट एडिटिंग: निनाद खानोलकर (एन एक्शन हीरो)

 

ये भी पढ़ें...

आखिर क्या है ऐश्वर्या राय बच्चन की आंखों के रंग के पीछे की असल कहानी ?

कौन है जिया खान, सिर्फ 3 मूवी में किया काम, जानें क्यों लगाई थी फांसी

MMS लीक वाली अंजली अरोड़ा की कातिलाना अदाएं, 7 PHOTOS में देखें कच्चा बादाम गर्ल का ग्लैमरस लुक

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश