कपूर खानदान में शहनाई बजने की तैयारी है। करीना कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे आदर जैन शादी कर रहे हैं। बीती रात आदर की मेहंदी सेरेमनी हुई। इस मौके पर पूरा कपूर खानदान और कई सेलिब्रिटीज नजर आए। 66 साल की नीतू सिंह अपनी बहू और बेटियों पर भारी पड़ी। उनका लुक और स्टाइल कमाल का लगा।
211
दूल्हा बनने जा रहे आदर जैन अपने बड़े भाई अरमान जैन और भाभी अलीशा मल्होत्रा के साथ पोज देते नजर आए।
311
करीना कपूर की बुआ रीमा जैन ने अपने पूरे परिवार के साथ पोज दिए। उनके साथ पति मनोज जैन, दोनों बेटे आदर-अरमान और बहू अलीशा थे।
411
भांजे आदर जैन की मेहंदी सेरेमनी में करीना कपूर के मम्मी-पापा बबिता और रणधीर कपूर भी पहुंचे थे।
511
जरी और गोटा पत्ती ने वर्क किया सलवार सूट में नीतू सिंह बेहद खूबसूरत नजर आईं। नीतू ने बेटी रिद्धिमा कपूर के साथ पोज दिए।
611
भाई आदर जैन की मेहंदी सेरेमनी में करिश्मा और करीना कपूर भी पहुंची थीं। दोनों ही बहनें ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आईं।
711
आलिया भट्ट मां सोनी राजदान और पति रणबीर कपूर के साथ पोज देती नजर आईं। आलिया ने इस मौके पर सितारों से जड़ा पीले रंग का शरारा कैरी कर रखा था।
811
दूल्हा-दुल्हन आदर जैन-आलेखा आडवाणी ने भी फोटोग्राफर्स को पोज दिए। आपको बता दें कि कपल पहले ही क्रिश्चियन वेडिंग कर चुका है। अब दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
911
तीन सहेलियां यानी भावना पांडे, महीप कपूर और सीमा खान भी आदर जैन की मेहंदी सेरेमनी में पहुंची थीं। तीनों ही इस मौके पर चमकीले आउटफिट में सुंदर दिखीं।
1011
आदर जैन की मेहंदी सेरेमनी में टीना अंबानी और सुप्रिया सुले भी पहुंची थी। इस मौके पर दोनों ने दूल्हे की भाभी के साथ पोज दिए।
1111
आदर जैन की मेहंदी सेरेमनी में शशि कपूर के दोनों बेटे करन और कुणाल कपूर भी नजर आए। इस मौके पर कुणाल के दोनों बच्चें भी मौजूद थे।