आमिर खान की वो 5 सुपरहिट फ़िल्में, जिनका रीमेक साउथ में बना

Published : Apr 25, 2025, 10:12 AM IST

आमिर खान को दुनिया मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जानती है। उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसे शानदार फ़िल्में दी हैं, जिनके रीमेक साउथ में बने हैं। जानिए आमिर की ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में...

PREV
112

1. दिल (1990)

यह सुपरहिट फिल्म है, जिसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था। फिल्म में आमिर खान के साथ माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर और सईद जाफरी की भी अहम् भूमिका थी।

212

साउथ में 'दिल' का रीमेक

'दिल' के साउथ में दो रीमेक बने। 1993 में 'दिल' का पहला रीमेक तेलुगु में Tholi Muddu नाम से बना। फिल्म का निर्देशन के. रुशेंद्र रेड्डी ने किया था और इसमें प्रशांत और दिव्या भारती ने लीड रोल निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

312

'दिल' का दूसरा साउथ रीमेक कन्नड़ में 'शिरंजिनी' नाम से बना। 1997 में आई इस फिल्म का निर्देशन हा सू राजशेखर ने किया था। फिल्म में राघवेंद्र राजकुमार और निवेदिता जैन की अहम् भूमिका थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

412

2. राजा हिंदुस्तानी (1996)

धर्मेश दर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म में आमिर खान के साथ करिश्मा कपूर, सुरेश ओबेरॉय, अर्चना पूरन सिंह, टीकू तलसानिया, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर और प्रमोद मुथो का अहम् रोल था।

512

'राजा हिंदुस्तानी' का साउथ में रीमेक

2002 में कन्नड़ में 'राजा हिंदुस्तानी' का रीमेक 'Naanu Naane' नाम से बना, जिसमें उपेन्द्र और साक्षी श्रीवानंद ने लीड रोल निभाया था। डी. राजेन्द्र राव निर्देशित यह फिल्म हिट रही थी। बाद में इसे 'प्रेम बंधन' नाम से तेलुगु में डब करके रिलीज किया गया।

612

3. इश्क (1997)

आमिर खान के साथ इस फिल्म में अजय देवगन, काजोल और जूही चावला का भी अहम् रोल था। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट हुई थी।

712

साउथ में 'इश्क' का रीमेक

2007 में 'इश्क' का रीमेक कन्नड़ भाषा में Snehana Preethina नाम से बनाई गई। इस फिल्म में दर्शन, आदित्य, सिंधु तोलानी और लक्ष्मी राय ने अहम् भूमिका निभाई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन एवरेज रहा था।

812

4. सरफ़रोश (1997)

इस हिट फिल्म का निर्देशन जॉन मैथ्यू मथान ने किया था। फिल्म में आमिर खान के साथ नसीरुद्दीन शाह, सोनाली बेंद्रे, मुकेश ऋषि, अखिलेन्द्र मिश्रा और प्रदीप रावत जैसे कलाकार भी अहम् रोल में नज़र आए थे।

912

'सरफ़रोश' की साउथ रीमेक

साउथ में 'सरफ़रोश' दो बार बनी। 2001 में यह फिल्म कन्नड़ में 'सत्यमेव जयते' नाम से बनाई गई थी, जिसका निर्देशन एच. वासुदेव ने किया था। फिल्म में Anitharani, अर्चना, रमेश बाबू और देवराज जैसे कलाकार अहम् रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है।

1012

'सरफ़रोश' की दूसरी रीमेक 2006 में तेलुगु में 'अस्त्रम' नाम से बनी। फिल्म के डायरेक्टर सुरेश कृष्ण थे। इस फिल्म में विष्णु मांचू, अनुष्का शेट्टी, जैकी श्रॉफ और राहुल देव जैसे कलाकार अहम् रोल में नज़र आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। बाद में इसे हिंदी में ‘अस्त : द वैपन’ नाम से डब किया गया।

1112

5. 3 इडियट्स (2009)

राजुकमार हिरानी निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर और बोमन ईरानी ने महत्वपूर्ण रोल निभाए थे।

1212

'3 इडियट्स' का साउथ रीमेक

डायरेक्टर एस. शंकर ने '3 इडियट्स' का रीमेक तमिल में Nanban नाम से बनाई। इस फिल्म में विजय, जीवा, श्रीकांत, सत्यराज, इलियाना डिक्रूज, सत्यम और अनूया ने अहम् भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories