Varun Dhawan ने किया इन 5 रीमेक में काम, 2 को छोड़ सब हुईं बुरी तरह धड़ाम
Happy Birthday Varun Dhawan: यंग जनरेशन के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में शामिल वरुण धवन 38 साल के हो गए हैं। वरुण 2012 से लगातार एक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ रीमेक फिल्मों में काम किया है। जानिए उनका हाल कैसा रहा...

1. मैं तेरा हीरो (2014)
डेविड धवन ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। वरुण धवन के साथ इस फिल्म में इलियाना डिक्रूज, नरगिस फखरी, अरुणोदय सिंह, अनुपम खेर और राजपाल यादव की भी अहम् भूमिका थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50.60 करोड़ रुपए कमाए थे और यह सेमी हिट रही थी। यह मूवी 2012 में रिलीज हुई बंगाली फिल्म 'पगलू 2' की रीमेक थी, जिसमें देव और कोयल की मुख्य भूमिका थी। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म खुद 2011 में रिलीज हुई राम पोथनेनी और हंसिका मोटवानी स्टारर तेलुगु फिल्म Kandireega की रीमेक थी।
2. जुड़वां 2 (2017)
डेविड धवन ने वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज और तापसी पन्नू स्टारर इस फिल्म का निर्देशन किया था। यह 1997 में रिलीज हुई सलमान खान स्टारर 'जुड़वां' का रिबूट वर्जन थी। खास बात यह है कि 1997 में आई 'जुड़वां' 1994 की तेलुगु फिल्म 'हैलो ब्रदर' की रीमेक थी, जिसमें नागार्जुन अक्किनेनी, राम्या कृष्णन और सौंदर्या का लीड रोल था। 'जुड़वां 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 138.61 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था और यह सेमी हिट साबित हुई थी।
3.कुली नं. 1 (2020)
डेविड धवन ने इस फिल्म का निर्देशन किया था, जो उनकी ही 1995 में रिलीज हुई गोविंदा-करिश्मा कपूर स्टारर सुपरहिट 'कुली नं. 1' की रीमेक थी। 'कुली नं. 1' (1995) खुद भी 1993 में आई प्रभु और सुकन्या स्टारर तमिल फिल्म 'Chinna Mapilai' की हिंदी रीमेक थी। बात वरुण धवन स्टारर 'कुली न. 1' की करें तो इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान लीड रोल में दिखी थीं। फिल्म सीधे OTT पर आई थी। लेकिन दशकों ने इसे सिरे से नकार दिया था।
4.सिटाडेल : हनी बनी (2024)
यह वेब सीरीज है, जिसमें वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु लीड रोल में थे। राज एंड डीके निर्देशित प्रियंका चोपड़ा स्टारर इंग्लिश सीरीज 'सिटाडेल' की रीमेक थी। प्रियंका वाली सीरीज जहां सुपरहिट थी तो वरुण धवन वाली सीरीज फ्लॉप साबित हुई थी।
5. बेबी जॉन (2024)
कलीस ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। वरुण धवन के साथ इस फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ की अहम् भूमिका थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 35.98 करोड़ रुपए कमाकर डिजास्टर साबित हुई। 'बेबी जॉन' 2016 में रिलीज हुई सुपरहिट तमिल फिल्म 'थेरी' की रीमेक थी । ओरिजिनल फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया था, जबकि इस फिल्म में थलापति विजय, सामंथा रुथ प्रभु और एमी जैक्सन ने लीड रोल निभाया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

