सलमान खान का वो बहनोई, जिसपर भाईजान ने पैसा लगाया-फिल्म बनाई पर निकला फिसड्डी

Published : Oct 26, 2025, 02:00 PM IST

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा 35 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 26 अक्टूबर 1990 को मंडी, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। आयुष का फिल्मी करियर ज्यादा बड़ा नहीं है। उन्होंने जितनी भी फिल्में की वो सारी डिजास्टर ही रही हैं। वे नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 

PREV
17
35 साल के हुए सलमान खान के बहनोई

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा 35 साल के हो गए हैं। वे मंडी जिले के कोटली गांव के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित सुखराम के पोते हैं। शर्मा परिवार 50 से ज्यादा सालों से राजनीति में सक्रिय है।

27
एक्टिंग का शौक लाया आयुष शर्मा को बॉलीवुड

आयुष शर्मा को एक्टिंग का शौक था और उनका यही शौक उन्हें बॉलीवुड तक लेकर आया। काफी मेहनत और मशक्कत करने के बाद उन्हें आखिरकार सलमान खान ने ही लॉन्च किया था।

ये भी पढ़ें... आयुष्मान या रश्मिका, Thamma के 8 स्टार्स में कौन ज्यादा अमीर, जानें एक-एक की दौलत

37
आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म

आयुष शर्मा ने 2018 में आई फिल्म लवयात्रि से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। ये फिल्म सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई थी। इसके प्रोड्यूसर सलमान ही थी। 32 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 18.14 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में वरिना हुसैन लीड एक्ट्रेस था। मूवी डिजास्टर रही।

47
आयुष शर्मा की दूसरी फिल्म अंतिम

सलमान खान ने 2021 में एक बार फिर अपने बहनोई आयुष शर्मा पर दांव लगाया। उन्होंने फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रूथ बनाई। इसमें खुद सलमान भी थे। 48 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 59.11 करोड़ कमाए थे। ये भी फ्लॉप ही रही।

57
आयुष शर्मा की फिल्म रुस्लान

2024 में आयुष शर्मा फिल्म रुस्लान में नजर आए। इस एक्शन फिल्म के डायरेक्टर करण ललित बुटानी थे। 25 करोड़ के बजट वाली ये फिल्म महाडिजास्टर रही। इसने सिर्फ 2.70 करोड़ का कलेक्शन किया था।

67
आयुष शर्मा की पर्सनल लाइफ

आयुष शर्मा की मुलाकात सलमान खान की बहन अर्पिता खान से एक पार्टी में हुई थी। बताया जाता है कि अर्पिता को देखते ही आयुष को उनसे प्यार हो गया था। दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार और शादी। कपल ने 2014 में शादी की थी। सलमान ने अपनी बहन की शादी हैदराबाद में धूमधाम से की थी।

77
आयुष शर्मा की फैमिली

आयुष शर्मा और अर्पिता खान शादी के बाद 2 बच्चों के पेरेंट बने। बेटे आहिल का जन्म 2016) और बेटी आयत का जन्म 2019 में हुआ था। दोनों ही बच्चे अपने मामा सलमान खान के काफी करीब हैं।

ये भी पढ़ें... क्राइम थ्रिलर के हैं शौकीन तो देखें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ये 7 मूवी, इन OTT पर है मौजूद

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories