
एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपने करियर के शुरुआती दौर में लगातार हिट फिल्में दी थी। इन्हीं में एक फिल्म है बाजीगर। फिल्म बाजीगर (Baazigar) को अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने बनाया था। फिल्म सुपर-डुपर हिट रही थी और इसने शाहरुख को स्टार बना दिया था। बता दें कि फिल्म में शाहरुख ने निगेटिव रोल प्ले किया था। अब इसी फिल्म को लेकर एक हंगामा मचाने वाली खबर सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें अब्बास-मस्तान बाजीगर का सीक्वल बाजीगर 2 (Baazigar 2) बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बाजीगर 2 को लेकर कई खुलासे किए। बता दें कि बाजीगर ने उस जमाने में 32 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Baazigar 2 अपडेट
हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अब्बास-मस्तान ने बाजीगर 2 बनाने की बात की है। उन्होंने फिल्म के सीक्वल पर बात करते हुए कहा-हम बाजीगर 2 जरूर बनाएंगे। वहीं, डायरेक्टर जोड़ी ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर कहा कि बाजीगर 2 में लीड रोल के लिए शाहरुख खान और अक्षय कुमार परफेक्ट साबित होंगे। उन्होंने कहा कि किंग और खिलाड़ी की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती है। आपको बता दें कि बाजीगर 1993 में आई थी। इसमें शाहरुख के साथ काजोल और शिल्पा शेट्टी लीड रोल में थी। फिल्म में शाहरुख-काजोल की जोड़ी खूब पसंद की गई। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और ज्यादातर फिल्में ब्लॉकबस्टर रही।
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
2023 में शाहरुख खान करीब 4 साल का ब्रेक लेकर आए थे। उन्होंने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। 2023 में उनकी पहली फिल्म पठान ने ताबड़तोड़ कमाई की। इसके बाद आई जवान ने तो पठान से भी ज्यादा बिजनेस किया। वहीं, डंकी भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। अब वे अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म द किंग में आ रहे हैं। फिल्म 2025 में रिलीज होगी। मूवी की शूटिंग जल्दी ही शुरू होगी।
ये भी पढ़ें...
एकता कपूर की 'नागिन' बन फूटी इन 7 हसीनाओं की किस्मत, 4 अभी तक बेरोजगार
कौन है वो जिसके पास पिता को दफनाने नहीं थे पैसे, आज बॉलीवुड में TOP पर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।