
एंटरटेनमेंट डेस्क. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की ख़बरें लगातर मीडिया में बनी हुई हैं। इस बीच एक बातचीत के दौरान अभिषेक ने ऐश्वर्या का का शुक्रिया अदा किया है और उन्हें जिम्मेदार और त्याग से भरी हुई मां बताया है। दरअसल, अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं और इसी सिलसिले में वे एक न्यूज वेबसाइट से बात कर रहे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने ऐश्वर्या की जमकर तारीफ़ की। उनकी मानें तो ऐश्वर्या की वजह से ही वे घर से बाहर जाकर फ़िल्में कर पा रहे हैं।
अभिषेक बच्चन ने द हिंदू से बातचीत में कहा, "मेरे घर में भी, मैं बेहद खुशकिस्मत हूं कि मुझे बाहर जाकर फ़िल्में करने का मौक़ा मिल रहा है। लेकिन मैं जानता हूं कि ऐश्वर्या घर में है और आराध्या का ख्याल रख रही है। और इसके लिए मैं उनका बहुत- बहुत शुक्रिया अदा करता हूं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि बच्चे उस तरह से सोचते हैं। वे आपको तीसरे इंसान के रूप में नहीं देखते। वे सबसे पहले आपमें अपने पैरेंट देखते हैं...पिता या फिर मां।"
अभिषेक बच्चन ने बातचीत आगे बढ़ाते हुए अपने बचपन का उदाहरण दिया। उनके मुताबिक़, उन्हें कभी नहीं लगा कि बचपन में उनके माता-पिता उनके साथ नहीं थे। उन्होंने कहा कि जब उनके पिता अमिताभ बच्चन 1970 के दशक में करियर के पीक पर थे, तब उनके जन्म के समय उनकी मां जया बच्चन ने फिल्मों से दूरो बना ली थी। बकौल अभिषेक, "मैंने बचपन में कभी इस बारे में नहीं सोचा। जब मैं पैदा हुआ तो मेरी मां ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। क्योंकि वे बच्चों के साथ वक्त बिताना चाहती थीं। लेकिन मुझे कभी अपने पिता की कमी महसूस नहीं हुई। मुझे नहीं लगता कि इस बारे में काफी कुछ कहा जा सकता है। आखिर काम के बाद रात में आप घर ही आते हैं।"
2007 में हुई अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की शादी
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। 16 नवम्बर 2011 को उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ। हाल ही जब आराध्या 13 साल की हुईं और उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आईं तो उनमें अभिषेक नज़र नहीं आए थे। बता दें कि इसी साल जुलाई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या और अभिषेक अलग-अलग पहुंचे थे, तब से उनके तलाक की ख़बरें आ रही हैं। लेकिन दोनों ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है।
और पढ़ें…
4 नामों वाली वो हीरोइन, जिसकी मां कहती थी- काश तू पैदा होते ही मर जाती
पति ने छोड़ा तो Sex वर्कर...कौन है यह एक्ट्रेस, जिसने लिया था वो फैसला!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।