
मुंबई। साल 2023 जाने से पहली बॉलीवुड से एक और दुखद खबर सामने आई है। हिन्दी सिनेमा में छोटे-छोटे किरदार निभाने वाले अभिनेता अपूर्व शुक्ला का निधन हो गया। अपूर्व शुक्ला डिप्रेशन के शिकार थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। एक्टिंग की दुनिया में वह अपनी पहचान बना भी रहे थे लेकिन अवसादग्रस्त हो गए। आर्थिक तंगी भी उनके बीमार होने का कारण बनी और वह दुनिया से चल बसे।
रैन बसेरे में रहते थे अपूर्व
अपूर्व की माली हालत काफी खराब हो चुकी थी। उनके पास कोई काम नहीं था जिसकी वजह से वह यात्री रैन बसेरे में रह रहे थे। रहने खाने की भी दिक्कत हो गई थी।
अपूर्व कई फिल्मों में नजर आ चुके
अपूर्व ने अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, करीना कपूर और सिद्धार्थ राय जैसे बड़े कलाकारों के साथ फिल्मों में नजर आ चुके हैं। चक्रव्यूह, सत्याग्रह, गंगाजल और तबादला जैसी कई फिल्मों में उन्हें छोटे किरदारों में देखा गया है।
वेब सीरीज में भी असरदार दिखे अपूर्व
अपूर्व वेब सीरीज में भी जबरदस्त रोल में नजर आए हैं। गैंगस्टर विकास दुबे की लाइफ पर बनी वेब सीरीज हनक में अपूर्व ने गैंगस्टर मायाशंकर किरदार निभाया था। अपूर्व के गैंगस्टर के रोल को लोगों ने भी काफी पसंद किया था। इससे साथ ही कुछ डेली सोप में भी नजर आ चुके हैं।
फिल्मी जगत की कई हस्तियों ने जताया शोक
अपूर्व के निधन की खबर पर बॉलीवुड की कई फिल्मी हस्तियों ने शोक जताते हुए इस युवा कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।