
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में शुमार सुनील शेट्टी ने अपने कलेक्शन में नहीं कार शामिल की है। खास बात यह है कि यह कार इलेक्ट्रिक कार है और इसकी कीमत इतनी कम है कि कोई भी मध्यमवर्गीय परिवार इसे खरीद सकता है। सुनील शेट्टी ने जो कार खरीद है, वह मॉरिस गैरेज यानी एमजी की कॉमेट है। इस बात की जानकारी खुद सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने कार के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है और बताया है कि यह उनकी पहली इलेक्ट्रिक कार है। मुंबई में इस कार की ऑनरोड कीमत करीब 8.46 लाख से शुरू होकर तकरीबन 11.29 लाख रुपए तक जाती है।
सुनील शेट्टी ने शेयर की नई कार के साथ फोटो
सुनील शेट्टी ने कार के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, "मेरी पहली ईवी द एमजी कॉमेट...पसंद आई।" सुनील शेट्टी कीई यह इलेक्ट्रिक कार ग्रे कलर की है,; जिसका नंबर MH01EJ7471 है। इलेक्ट्रिक कार के साथ सुनील शेट्टी की तस्वीर देखकर उनके फैन्स एक्साइटेड हो रहे हैं और उनके नई कार के लिए बधाई दे रहे हैं।
सुनील शेट्टी के फैन्स दे रहे उन्हें बधाई
एक इंटरनेट यूजर ने सुनील शेट्टी की तस्वीर देखने के बाद कमेंट बॉक्स में लिखा है, "मेरे अन्ना सुनील शेट्टी सर बहुत-बहुत अच्छे दिख रहे हैं।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "रॉक और हैंडसम अन्ना।" एक यूजर ने लिखा है, "ले ली क्या भाई।" एक यूजर ने पूछा है, "ऐसी क्या मजबूरी रही?" एक यूजर का कमेंट है, "महंगाई की मार।" एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा है, "सही में खरीद ली या फिर सिर्फ प्रमोशन कर रहे हैं।"
सुनील शेट्टी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो बड़े पर्दे पर सुनील शेट्टी को पिछली बार तेलुगु फिल्म 'घणी' में देखा गया था। इसके बाद वे OTT प्लेटफॉर्म पर सीरीज 'हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा' में दिखाई दिए थे। उनकी आने वाली हिंदी फिल्मों में 'ऑपरेशन फ्राइडे' (OTT) और 'हेरा फेरी 3' शामिल हैं।
और पढ़ें…
2023 के 8 हाईएस्ट ग्रॉसर्स विलेन, एक ने पाकिस्तानी बन 1700 करोड़+ कमाए
ये हैं भारत की 5 सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फ़िल्में, बॉलीवुड की एक भी नहीं
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।