परिणीति चोपड़ा के चेहरे पर दिखा सगाई का ग्लो, पैपराजी के सवालों को सुन शर्मा गईं एक्ट्रेस

परिणीति चोपड़ा के चेहरे पर दिखा सगाई का ग्लो, पैपराजी के सवालों को सुन शर्मा गईं एक्ट्रेस

Published : May 22, 2023, 01:46 PM IST

परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। इस वीडियो में जैसे ही फैंस परिणीति को देखते हैं, वैसे ही वो उनके साथ सेल्फी लेने लगते हैं। वहीं पैपराजी उनकी शादी को लेकर कई सवाल करने लगते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से सगाई करने के बाद अब मुंबई लौट आई हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके चेहरे पर सगाई का ग्लो साफ नजर आया। परिणीति ने व्हाइट टी-शर्ट, रिप्ड डेनिम जींस और बेज ओवर कोट पहना था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस और एक बैग कैरी किया हुआ था, जिसमें वे बेहद स्टनिंग लग रही थीं। उन्हें यूं एयरपोर्ट पर देख पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने लगे और फैंस ने उन्हें सेल्फी लेने के लिए घेर लिया। वहीं कई पैपराजी उन्हें सगाई की बधाई देने लगे। इतने में एक पैपराजी परिणीति से कहता है, 'परी जी शादी कब है?' यह सुनकर वो शर्मा जाती हैं और कहती हैं, अरे यार, आप लोग अब रुक जाओ थोड़ा।' उसके बाद वो पैप्स को इग्नोर कर बस थैंक्यू और बाय कह कर कार में बैठ जाती हैं।

आपको बता दें परिणीति और राघव ने 13 मई को नई दिल्ली में कपूरथला हाउस में सगाई की थी। इस फंक्शन में सिर्फ परिणीति और राघव के परिवार के लोग और दोस्त ही शामिल हुए थे। 

05:28Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर बने राम, यश बने रावण... दर्शकों ने फिल्म को दिए ऐसे रिएक्शन!
03:06'पागल चुप रह', गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दिवाली पर ऐसा क्या कह डाला कि भड़क उठे लोग
03:13Naseeruddin Shah Controversy: नसीरुद्दीन शाह पर भड़के अन्नू कपूर, 'दिमागी नक्सल' बयान पर क्या बोले?
05:12'दूसरे मुल्क में होते तो नामोनिशान मिट जाता!', प्रदर्शन के बीच विपक्ष पर भड़के अन्नू कपूर
03:42SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा
03:35'... तो गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर लगे शराब पीने के आरोप, भड़के मीका सिंह ने दी बड़ी चुनौती
03:40DALER MEHNDI CONTROVERSY: दलेर की बेइज्जती पर भड़कीं ‘नदिया के पार’ की गुंजा, लगाई मंत्री को फटकार
04:04Shahrukh Khan Birthday: 60 साल के किंग खान...आधी रात से घर के बाहर फैंस कर रहे बर्थ-डे विश
04:29Salman Khan ने बच्ची को लगाया गले और... ISRL सीजन 2 की लॉन्चिंग पर जमकर की मस्ती
05:57Sardaar Ji 3 : Diljit Dosanjh की Film में Pak Actress Hania Amir पर बवाल, लग सकता Ban