
एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सुनने को मिल रही है। दरअसल ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' की एक्ट्रेस आशा शर्मा का 25 अगस्त 2024 को निधन हो गया वो 86 साल की थीं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस टीना घई ने दी है। ऐसे में इस खबर को सुनने के बाद पूरी इंडस्ट्री में पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है।
इस वजह से बुरी तरह टूट गई थीं आशा शर्मा
टीना घई ने कहा, 'पिछले साल, आशा जी की फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज के बाद से वो चार बार गिर गई थीं, जो उनके लिए काफी खतरनाक साबित हुआ। वो अप्रैल 2023 से बिस्तर पर थीं, लेकिन इस दौरान भी उन्होंने मुझसे कहा था कि कोई ऐसा रोल दिलवाओ, जिसमें मेकर्स को बिस्तर पर लेटने वाला ही किरदार चाहिए हो। वो अपने काम के लिए बहुत जुनूनी थीं, लेकिन जब उनके केयर टेकर ने अपनी पर्सनल समस्याओं के कारण नौकरी छोड़ी, तो वो काफी टूट गईं। आशा जी को हमेशा लगता था कि अगर उनकी केयर टेकर उनके आसपास में रहेगी, तो उन्हें कुछ नहीं होगा।'
ओम राउत ने जताया दुख
वहीं आशा शर्मा के निधन के बारे में बात करते हुए निर्देशक ओम राउत ने कहा, 'बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हुआ...वो कितनी अच्छी एक्ट्रेस और इंसान थीं। उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।'
आपको बता दें आशा शर्मा ने 13 साल की उम्र में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जैसे 'हमको तुमसे प्यार है', 'हम तुम्हारे हैं सनम', 'मुझे कुछ कहना है', आदि। इसके अलावा वो कई टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं, जैसे 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' और 'मीत मिला दे रब्बा'। आशा अपनी आखिरी सांस तक काम करना चाहती थीं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'आदिपुरुष' में देखा गया था।
और पढ़ें..
कम उम्र में घर से भागीं, 1 टाइम खाया खाना, फिर ऐसे बनीं बॉलीवुड की क्वीन कंगना
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।