प्रियंका चोपड़ा के बाद शेखर सुमन ने किया बॉलीवुड का पर्दाफ़ाश, बोले- 4 लोग जहरीले सांप से भी ज्यादा खतरनाक

Published : Mar 31, 2023, 02:49 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड से इंटरनेशनल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में खुलासा किया था कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें किनारे किया जा रहा था, जिसके चलते वे हॉलीवुड चली गईं। अब उन्हें अभिनेता और कॉमेडियन शेखर सुमन का सपोर्ट मिला है।

PREV
17

शेखर सुमन ने अपने एक हालिया बयान में बॉलीवुड को एक्सपोज किया और यहां के लोगों की तुलना रैटलस्नेक (एक ऐसा जहरीला नाग, जो मरकर भी जहर उगलता है) से की है। सुमन ने अपने एक ट्वीट में लिखा है, "प्रियंका चोपड़ा का सेंसेशनल खुलासा कोई चौंकाने वाली बात नहीं है।"

27

बकौल शेखर, "इसे फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के तरीके से जाना जाता है। जब तक आप ख़त्म नहीं हो जाते, तब तक आपको प्रताड़ित किया जाता है, दबाया जाता है और आपका उत्पीड़न किया जाता है। यही सुशांत सिंह राजपूत (जिनका निधन 2020 में हो चुका है) के साथ हुआ था।"

37

शेखर सुमन लिखते हैं, "यही दूसरों के साथ भी होता है। इस इंडस्ट्री में ऐसा ही होता है। या तो आप बने रहें या फिर इसे छोड़ दें। और प्रियंका चोपड़ा ने इसे छोड़ने का फैसला लिया। भगवान का शुक्र है कि उन्होंने यह कदम उठाया।"

47

सुमन ने प्रियंका की तारीफ़ करते हुए आगे लिखा है, "अब हमारे पास हॉलीवुड में भारत को रिप्रेजेंट करने के सच्ची ब्लू ग्लोबल आइकॉन है। जैसा कि वे कहते हैं कि हर बादल में चमचमाती उम्मीद की किरण होती है।"

57

शेखर यहीं रुके। उन्होंने अपने ट्वीट में यह दावा भी किया कि उनके बेटे अध्ययन सुमन भी बॉलीवुड की पॉलिटिक्स के शिकार हुए हैं। वे लिखते हैं, "मैं कम से कम ऐसे 4 लोगों को जानता हूं, जिन्होंने मुझे और अध्ययन को कई प्रोजेक्ट्स से निकालने के लिए गुटबाजी की।"

67

वे आगे लिखते हैं, "मैं जाहिरतौर पर जानता हूं। इन गैंगस्टर्स का बहुत दबदबा है और वे रैटल स्नेक से भी ज्यादा खतरनाक हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि वे रोढ़े अटका सकते हैं, पर रोक नहीं सकते।"

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories