- Home
- Entertainment
- South Cinema
- बीमारी ने बिगाड़ी साउथ एक्ट्रेस सामंथा की हालत, बोलीं- यह किसी एक्टर के साथ होने वाली सबसे बुरी चीज़
बीमारी ने बिगाड़ी साउथ एक्ट्रेस सामंथा की हालत, बोलीं- यह किसी एक्टर के साथ होने वाली सबसे बुरी चीज़
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ इंडियन फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) मायोसाइटिस नाम की दुलभ बीमारी से जूझ रही हैं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने इस बीमारी से अपने संघर्ष और इसकी वजह से हो रहे फिजिकल इश्यूज पर बात की।

दरअसल, 35 साल की सामंथा अपनी अपकमिंग फिल्म 'शाकुंतलम' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वे एक एंटरटेनमेंट न्यूज़ वेबसाइट से बात कर रही थीं।
इस दौरान उन्होंने बताया कि जब उन्हें अपनी बीमारी के बारे में पता चला, तो उन्होंने अपने आप पर कंट्रोल खो दिया था।
सामंथा ने कहा, "मैं काफी संघर्ष से गुजरी हूं। लेकिन यह बंधनों को पूरी तरह तोड़ने जैसा था। क्योंकि एक एक्टर होने के नाते आपसे अपने इंस्टाग्राम में, अपने इंटरव्यू में, अपनी फिल्मों में परफेक्शन की उम्मीद की जाती है।"
सामंथा ने आगे कहा, "मैं बेहतर से बहार बनना चाहती थीं और बेहतर दिखना चाहती थी। और फाइनली मैं ऐसे मुकाम पर आ गई हों, जहां मेरा इस कंडीशन पर कोई कंट्रोल नहीं है। मुझे जो दवा लेनी हैं, उनमें से सभी दवाओं के साइड इफेक्ट्स हैं।"
सामंथा ने दवाओं के साइड इफेक्ट्स के बारे में बात करते हुए कहा, "एक दिन मैं फूली हुई थी, एक दिन मैं बीमार थी, एक दिन मेरे लुक पर मेरा कोई कंट्रोल नहीं था।"
बकौल सामंथा, “आपकी आंखें इमोशंस को जाहिर करने का जरिया हैं और मुझे हर रोज अपनी आंखों में पिन और सुइयां चुभी हुई महसूस होती थीं। मैं हर दिन इस दर्द से गुजरी हूं।”
वे कहती हैं, "मैं रोशनी को लेकर सेंसेटिव हूं, मैं इसे नहीं देख सकती। यही वजह है कि मैं मस्ती या स्टाइल के लिए ग्लासेस नहीं पहनती।"
सामंथा आगे कहती हैं, “रोशनी मेरी आंखों को प्रभावित करती है। मुझे तेज माइग्रेन होने लगता है, मेरी आंखों में तेज दर्द होने लगता है और वे दर्द से सूझ जाती हैं।”
बकौल सामंथा, "पिछले 8 महीने से यह हर दिन हो रहा है। यह शायद किसी भी एक्टर के साथ होने वाली सबसे बुरी चीज़ है, क्योंकि आपकी आंखें वह माध्यम है, जिसके जरिए आप अपने आपको एक्सप्रेस करते हैं।"
बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने पिछले साल यह बताया था कि वे मायोसाइटिस नाम की दुर्लभ कंडीशन से गुजर रही हैं। खैर, बात सामंथा की अपकमिंग फिल्म 'शाकुंतलम' की करें तो यह फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस पैन इंडिया फिल्म को तेलुगु के साथ तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा।
और पढ़ें…
पर्दे पर राम बन पॉपुलर हुए ये 8 एक्टर, एक की तो पूजा करने लगे थे लोग
सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी टूटी शादी पर बात, बोलीं- मैंने इसे 100 फीसदी दिया, लेकिन...
मां की खूबसूरती निहारती रही प्रियंका चोपड़ा की बेटी, देखें क्यूट अंदाज़
78 की उम्र में सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर बनीं 'गे', खुद बताया कैसा रहा एक्सपीरियंस?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।