- Home
- Entertainment
- TV
- 78 की उम्र में सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर बनीं 'गे', खुद बताया कैसा रहा एक्सपीरियंस?
78 की उम्र में सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर बनीं 'गे', खुद बताया कैसा रहा एक्सपीरियंस?
एंटरटेनमेंट डेस्क. दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर इन दिनों फिल्म 'गुलमोहर' में नजर आ रही हैं। 78 साल की शर्मिला ने इस फिल्म में गे किरदार निभाया है। उनकी मानें तो वे यह किरदार निभाते वक्त सहमी हुई थीं, लेकिन ऑडियंस का रिएक्शन देखकर उन्हें अच्छा लगा।

78 की उम्र में शर्मिला का गे किरदार निभाकर उन्होंने स्टीरियोटाइप तोड़ा है। उन्होंने एक बातचीत में इसे लेकर कहा, "मैं जाहिरतौर पर कह सकती हूं कि मैंने कई रूढ़ियों को तोड़ा है।"
बकौल शर्मिला, "मैं अकेली आई थी। जब सभी एक्ट्रेसेस आश्रित थीं, तब मैं किसी पर आश्रित नहीं थी। मैं होटल में अकेली रहती थी और भी कई चीजें हैं। इसलिए मैं खुद भी अपने किरदार कुसुम की तारीफ़ करती हूं। मुझे उसके खुले विचार वाकई आकर्षक लगे हैं।"
'गुलमोहर' से शर्मिला टैगोर ने लगभग 12 साल बाद एक्टिंग में वापसी की है। इससे पहले उन्होंने 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रेक के बाद' में काम किया था
'गुलमोहर' में शर्मिला टैगोर ने कुसुम बत्रा नाम का किरदार निभाया है, जो उस परिवार की मुखिया है, जिसके इर्द-गिर्द पूरी कहानी घूमती है। यह सीरीज 3 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होनी शुरू हुई है।
'गुलमोहर' में शामिला टैगोर के अलावा मनोज बाजपेयी, सिमरन, सूरज शर्मा और अमोल पालेकर की भी अहम भूमिका है। फिल्म में उत्सवी झा ने शर्मिला टैगोर की पोती का रोल किया है और उनका किरदार भी गे का है।
बात शर्मिला टैगोर की करें तो वे 60, 70 और 80 के दशक की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी। वे सैफ अली खान, सबा अली खान और सोहा अली खान की मां, करीना कपूर की सास और सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान की दादी हैं।
और पढ़ें…
नहीं रहे दिग्गज आर्टिस्ट विवान सुंदरम, 79 की उम्र में नई दिल्ली में ली अंतिम सांस
इस साउथ इंडियन सुपरस्टार ने शराब के नशे में की फिल्म की शूटिंग, खुद बताई इसके पीछे की असली वजह
राखी सावंत ने उड़ाया मलाइका अरोड़ा की चाल का जमकर मजाक, VIRAL VIDEO देख भड़क उठे लोग
हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले 'सूरमा' भोपाली के 9 जबर्दस्त डायलॉग्स
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।