Published : May 25, 2025, 04:00 PM ISTUpdated : May 25, 2025, 05:29 PM IST
ऐश्वर्या राय हाल ही में 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। ऐश्वर्या बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस हैं और कई फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी हैं। ऐश्वर्या ने कई सुपरहिट फिल्मों का ऑफर ठुकराया भी है। डालिए ऐसी ही 8 फिल्मों पर एक नज़र…
इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में टीना का रोल डायरेक्टर करन जौहर ने ऐश्वर्या राय को ऑफर किया था। लेकिन उन्हें डर था कि रोल से उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए उन्होंने मना कर दिया और उनकी जगह रानी मुखर्जी की फिल्म में एंट्री हो गई। फिल्म के लीड हीरो शाहरुख़ खान थे।
28
2.कहो ना प्यार है (2000)
ख़बरों के मुताबिक़, ऐश्वर्या राय को ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' ऑफर की गई थी। हालांकि, उन्होंने इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का ऑफर ठुकराया और अमीषा पटेल ने ना केवल इसमें एंट्री ली, बल्कि रातोंरात नेशनल क्रश भी बन गई थीं।
38
3.ग़दर : एक प्रेम कथा (2001)
सनी देओल स्टारर इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में डायरेक्टर अनिल शर्मा ऐश्वर्या राय को बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट करना चाहते थे। लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हुईं और उन्हें अमीषा पटेल के साथ यह फिल्म बनानी पड़ी।
संजय दत्त स्टारर यह हिट फिल्म डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने ऐश्वर्या राय को ऑफर की थी। लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हुईं और फिल्म ग्रेसी सिंह के खाते में चली गई।
58
5.वीर जारा (2004)
डायरेक्टर यश चोपड़ा शाहरुख़ खान स्टारर इस फिल्म में ऐश्वर्या राय को प्रिटी जिंटा वाले रोल के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन ऐश्वर्या को यह रोल बेहद इमोशनल लगा और उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया। फिल्म सुपरहिट रही थी।
68
6.भूल भुलैया (2007)
बताया जाता है कि ऐश्वर्या राय इस हिट हॉरर कॉमेडी फिल्म के लिए डायरेक्टर प्रियदर्शन की पहली पसंद थीं। लेकिन बात नहीं बन सकी और विद्या बालन को उनकी जगह कास्ट किया गया।
78
7.दोस्ताना (2008)
डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन स्टारर यह फिल्म ऐश्वर्या राय को ऑफर की थी। लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकराया और प्रियंका चोपड़ा की इसमें एंट्री हो गई। फिल्म का प्रदर्शन एवरेज रहा था।
88
8.बाजीराव मस्तानी (2015)
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ऐश्वर्या राय और सलमान खान को लेकर यह फिल्म बनाना चाहते थे। लेकिन ऐश्वर्या ने ऑफर ठुकराया तो यह दीपिका पादुकोण को मिल गई। उन्होंने सलमान की जगह रणवीर को बाजीराव के रोल में लेकर फिल्म बनाई, जो हिट रही।