ये है संस्कार! ऐश्वर्या राय ने छुए PM मोदी के पैर, लोगों ने की बच्चन बहू की तारीफ-Watch Video

Published : Nov 19, 2025, 03:04 PM IST
aishwarya rai touch pm modi feet

सार

सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। इस समारोह में पीएम मोदी खासतौर पर शामिल हुए। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भी इस समारोह में नजर आईं। इस मौके पर ऐश्वर्या कुछ ऐसा किया कि उससे जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। 

बुधवार को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा का जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विशेषतौर पर पीएम मोदी शामिल हुए। वहीं, इस मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आईं। समारोह में बच्चन बहू ने शानदार स्पीच दी और फिर पीएम के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैन्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरपु, जी किशन रेड्डी भी थे।

क्या कहा ऐश्वर्या राय बच्चन ने

श्री सत्य साईं बाबा जन्म शताब्दी समारोह में ऐश्वर्या राय बच्चन ने स्पीच दी। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस खास मौके पर हमारे साथ हैं, मैं उनका आभार मानती हूं। मैं उनकी प्रभावशाली बातें सुनने के लिए काफी उत्सुक हूं। मोदी जी की मौजूदगी इस समारोह को खास बनाती हैं। ऐश्वर्या राय ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- एक ही जाति है, मानवता की जाति। एक ही धर्म है, प्रेम का धर्म। एक ही भाषा है, हृदय की भाषा और एक ही ईश्वर है और वो सर्वव्यापी है। इस मौके पर उन्होंने स्वामी जी को याद कर कहा कि उनका कहना था कि मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा है। बता दें कि ऐश्वर्या राय श्री सत्य साईं बाबा की भक्त रही है। वे उन्हें आज भी बहुत मानती हैं। कहा जाता है कि उन्‍होंने अपनी जिंदगी के कई बड़े फैसले सत्य साईं की सलाह पर लिए थे।

 

ये भी पढ़ें... सुकन्या समृद्धि योजना में सत्य साईं ट्रस्ट की नई पहल, PM मोदी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

ऐश्वर्या राय बच्चन के वीडियो पर फैन्स कर रहे कमेंट्स

ऐश्वर्या राय बच्चन का पीएम मोदी के पैर छूने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर रमेश राव नाम के यूजर ने लिखा- बढ़िया। ये उसके संस्कार हैं। दोनों महान सनातन हैं। नितिन कुमार श्रीवास्तव नाम के यूजर ने लिखा- एक ऐसी एक्ट्रेस जिसका कोई विरोधी नहीं हैं, जया बच्चन की रातों की नींद उड़ गई। दीप्ति नाम की यूजर ने लिखा- यहीं संस्कार है हमारी मिस वर्ल्ड के। मधु स्मिता नाम की यूजर ने लिखा- यह हमारी संस्कृति है, वो दुनियाभर में हमारी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है। सेवामनी नाम के यूजर ने लिखा- वो हमारी संस्कृति जानती है। इसी तरह अन्य यूजर्स ने भी ऐश्वर्या की जमकर तारीफ की। कुछ यूजर्स ने जया बच्चन के मजे भी लिए और उनका मजाक भी उड़ाया।

ये भी पढ़ें... 2026 की साउथ की 7 मोस्ट अवेटेड फिल्में, एक हीरो के करियर की तो आएगी आखिर मूवी

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rani Mukerji के पति कौन और क्या करते हैं, कितनी है संपत्ति-कहां से करते हैं कमाई?
Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे