अजय देवगन की 10 फिल्में जो पहले दिन 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई, 2 तो लाख में सिमटी

Published : Aug 02, 2025, 04:15 PM IST

Ajay Devgn Films Opening Day Collection: अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर खास जलवा नहीं दिखा पाई। मूवी ने 6.75 करोड़ कमाए। इसी बीच उनकी ऐसी 10 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो पहले दिन 10 करोड़ भी नहीं कमा पाईं। 

PREV
16
फिल्म सन ऑफ सरदार 2

सन ऑफ सरदार 2 एक थ्रिलर कॉमेडी फिल्म हैं, जिसके डायरेक्टर विजय कुमार अरोरा है। इस मल्टी स्टारर फिल्म में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर, रोशनी वालिया, नीरू बाजवा, रवि किशन, विंदू दारा सिंह, शरत सक्सेना, मुकुल देव, संजय मिश्रा लीड रोल में हैं। फिल्म का बजट 100 करोड़ है।

26
फिल्म आजाद और नाम

अजय देवगन की 2025 में आई फिल्म आजाद फ्लॉप रही। फिल्म ने पहले दिन 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि मूवी का बजट 80 करोड़ था। इस फिल्म से राशा थडानी और अमन देवगन ने डेब्यू किया था। वहीं, 2024 में आई उनकी फिल्म नाम तो ओपनिंग डे पर सिर्फ 8 लाख ही कमा पाई थी। फिल्म 20 करोड़ के बजट में बनी थी।

36
फिल्म औरों में कहां दम और मैदान

तब्बू के साथ अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था 2024 में आई थी। रिलीज से पहले फिल्म का खूब हल्ला सुनने को मिला, लेकिन पहले दिन ये 1.70 करोड़ का बिजनेस ही कर पाई थी। फिल्म का बजट 100 करोड़ था। वहीं, इसी साल आई फिल्म मैदान भी खास कमाल नहीं कर पाई। मूवी ने ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ का कारोबार किया था और इसका 235 करोड़ था।

46
फिल्म थैंक गॉड और रनवे 34

अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड को भी पहले दिन खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। 2022 में आई इस फिल्म ने फर्स्ट डे 8.10 करोड़ कमाए थे। वहीं, मूवी को 100 करोड़ के बजट में बनाया गया था। इसी साल आई रनवे 34 भी फिसड्डी रही। 100 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 3 करोड़ कमाए थे।

56
फिल्म तेज और दिल तो बच्चा है जी

2012 में आई अजय देवगन की फिल्म तेज की हालत भी बॉक्स ऑफिस पर खस्ता ही रही। मूवी ने पहले दिन 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। मूवी का बजट 52 करोड़ था। 2011 में आई अजय की फिल्म दिल तो बच्चा है जी ने पहले दिन 3.70 करोड़ कमाए थे। इस फिल्म का बजट 28.5 करोड़ था।

66
फिल्म ऑल द बेस्ट और इंसान

2009 में आई अजय देवगन की फिल्म ऑल द बेस्ट ने पहले दिन 1.82 करोड़ की कमाई की थी। इस मूवी का बजट 41 करोड़ था। 2005 में आई उनकी फिल्म इंसान भी बुरी तरह पिटी। इसने पहले दिन 92 लाख का कलेक्शन किया था। फिल्म 12.5 करोड़ के बजट में बनाया गया था।

Read more Photos on

Recommended Stories