अजय देवगन की 5 लेटेस्ट फिल्मों का BO हाल, जानें कितनी रही हिट और फ्लॉप
Ajay Devgn Last 5 Films Reports: अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस मौके पर आपको उनकी लेटेस्ट 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं।

फिल्म रेड 2
2025 में आई अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया। डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता की इस मूवी को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया था। 120 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 243.06 करोड़ का बिजनेस किया। बता दें कि 2018 में आई फिल्म रेड का ये सीक्वल है, जो आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई छापेमारी पर बेस्ड है। फिल्म में अजय के साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर लीड रोल में हैं।
फिल्म सिंघम अगेन
डायरेक्टर रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फ्रेंचाइजी सिंघम अगेन 2024 में आई थी। मूवी बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही। इस फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट, जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स के साथ मिलकर रोहित शेट्टी पिक्चर्स के तहत को-प्रोड्यूस किया गया था। फिल्म का बजट 375 करोड़ था और इसने 389.64 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, श्वेता तिवारी, दयानंग शेट्टी लीड रोल में थे। इसमें अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रवि किशन कैमियो रोल में थे।
फिल्म औरों में कहां दम था
2024 में आई अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसके राइटर और डायरेक्टर नीरज पांडे हैं। फिल्म को शीतल भाटिया, नरेंद्र हीरावत, कुमार मंगत पाठक और संगीता अहीर ने प्रोड्यूस किया। फिल्म में अजय के साथ तब्बू, जिमी शेरगिल, शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर लीड रोल में हैं। 100 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12.91 करोड़ का बिजनेस किया और ये डिजास्टर रही।
फिल्म मैदान
अजय देवगन की फिल्म मैदान 2024 में आई थी। ये एक स्पोर्ट्स बायोग्राफिकल ड्रामा थी। इसके को-राइटर और डायरेक्टर अमित रविन्द्रनाथ शर्मा थे। फिल्म को आकाश चावला, अरुणव जॉय सेनगुप्ता, बोनी कपूर और जी स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस किया गया था। अजय ने 1952 और 1962 के बीच भारत के फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का रोल प्ले किया था। फिल्म को 235 करोड़ के बजट में तैयार किया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 68.09 करोड़ कमाए थे। फिल्म महा डिजास्टर रही थी।
फिल्म शैतान
2024 में आई अजय देवगन की सुपरनेचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर ड्रामा फिल्म शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन परफॉर्म किया। विकास बहल द्वारा निर्देशित और देवगन फिल्म्स, जियो स्टूडियो और पैनोरमा स्टूडियो द्वारा निर्मित इस मूवी में अजय के साथ आर माधवन, ज्योतिका, जानकी बोदीवाला और अंगद राज लीड रोल में थे। 65 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 211.06 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

