
एंटरटेनमेंट डेस्क. अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म मैदान (Maidaan) को रिलीज से पहले काफी विवादों को झेलना पड़ा। फिल्म की रिलीज पर रोक तक लगाने के आदेश हुए। हालांकि, फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मैदान के पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो अजय की फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। यह कलेक्शन अजय की पिछले महीने आई फिल्म शैतान (Shaitaan) की पहली दिन की कमाई का आधा भी नहीं है। बता दें कि शैतान ने पहले दिन 14.75 करोड़ का कारोबार किया था।
बुधवार को रिलीज हो गई थी फिल्म मैदान
आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म मैदान को बुधवार शाम कुछ लिमिटेड जगहों पर रिलीज किया गया था। फिल्म ने 2.6 करोड़ की कमाई की थी। मैदान ने भारत में पहले दिन सभी भाषाओं में 4.5 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने अब तक 7.1 करोड़ रुपए कमाए है। बता दें कि अजय की मैदान के डायरेक्टर अमित शर्मा और प्रोड्यूसर बोनी कपूर हैं। फिल्म में अजय के साथ प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनील घोष भी हैं। फिल्म की रिलीज से पहले कहा जा रहा था कि मूवी में अजय का वैसा ही रोल है, जैसा शाहरुख खान का फिल्म चक दे इंडिया में था। हालांकि, बाद में मूवी रिव्यू में बताया गया कि दोनों के किरदार मेल नहीं खाते हैं और एकदम अलग हैं।
अजय देवगन की मैदान के बारे में
डायरेक्टर अमित शर्मा की फिल्म मैदान इंडियन फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। इसमें फुटबॉल के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दिखाया गया है। इसमें दिखाया कि कैसे उन्होंने फुटबॉल के लिए प्लेयर्स तैयार किए और दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया। फिल्म में अजय ने फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाया है। अजय ने मूवी में शानदार एक्टिंग की है और फिल्म में जान डाल दी। मूवी में एआर रहमान का शानदार संगीत है।
जावेद अख्तर ने की फिल्म की तारीफ
जावेद अख्तर ने फिल्म मैदान का रिव्यू करते हुए ट्विटर पर लिखा - "मैंने मैदान देखी... यह एक सच्ची कहानी है जो हर भारतीय को हमारी राष्ट्रीय उपलब्धियों पर गर्व कराएगी, दुर्भाग्य से, हममें से अधिकांश लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं। इसे अवश्य देखना चाहिए। बधाई हो निर्माता बोनी कपूर, निर्देशक अमित शर्मा और अजय देवगन, जिन्होंने बेहतरीन अभिनय किया है।"
ये भी पढ़ें...
2024 की दूसरी बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी Bade Miyan Chote Miyan, कमाए इतने
1 ही नाम से बनी BOLLYWOOD में कई फिल्में, इतनी पिटीं तो ये रही HIT
EID BO: इन STARS का भी रहा जलवा पर सलमान खान से बड़ा सिकंदर कोई नहीं
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।