HOLI पर रिलीज 10 में से 5 फिल्में नहीं कमा पाई दस करोड़ से ज्यादा, अजय-अमिताभ-सैफ भी BOX OFFICE पर ढेर

Published : Mar 08, 2023, 08:30 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड में त्योहारों के मौकों पर फिल्में रिलीज करने का रिवाज है। होली के मौके पर भी कई फिल्मों को रिलीज किया। रंगों के इस त्योहार पर आपको बताते हैं कि होली के मौके पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा। पढ़ें नीचे...

PREV
110

2009 में आई फरदीन खान और कुणा खेमू की फिल्म जय वीरू बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। पुनित सिरा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म सिर्फ 3.8 करोड़ रुपए का बिजनेस ही कर पाई।

210

सैफ अली खान, संजय दत्त और बिपाशा बसु की फिल्म नेहले पे दहला भी टिकिट खिड़की पर बुरी तरह पिटीं। 2007 में आई डायरेक्टर अजय चंडोक यह फिल्म 4.63 करोड़ रुपए की ही कमाई कर पाई। 

310

पीयूष मिश्रा और केके मेनन की फिल्म गुलाल भी 2009 की होली के मौके पर रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही। अनुराग कश्यप की इस फिल्म ने 5.89 करोड़ का ही बिजनेस किया। 

410

2010 की होली के मौके पर रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और श्रद्धा कपूर की फिलम तीन पत्ती भी बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई। लीना यादव की इस फिल्म 6.48 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

510

मल्लिका शेरावत की फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स को केसी बोकाडिया ने डायरेक्ट किया था। 2015 में आई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8.48 करोड़ का कारोबार किया था।

610

रामगोपाल वर्मा की बोल्ड फिल्म निशब्द 2007 में आई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और जिया खान लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटीं। इसने 10.65 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। 

710

सोनम कपूर और आयुष्मान खुराना की फिल्म बेवकूफियां 2014 की होली के मौके पर आई थी। नुपूर अस्थाना की इस फिल्म ने 18.79 करोड़ का बिजनेस किया था। 

810

2010 की होली पर रिलीज हुई दीपिका पादुकोण और फरहान अख्तर की फिल्म कार्तिक कॉलिंग कार्तिक भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। विजय ललवानी की इस फिल्म ने 24 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

910

जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम 2016 में आई थी। होली के मौके पर रिलीज हुई निशिकांत कामत की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories