अजय देवगन की Raid 2 के टीजर पर Big अपडेट, इस फिल्म के साथ मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट

Published : Mar 21, 2025, 10:36 AM IST
ajay devgn raid 2 teaser

सार

Ajay Devgn की रेड 2 के टीजर को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म का टीजर जल्दी ही रिलीज किया जाएगा। रेड 2 में वाणी कपूर और रितेश देशमुख भी हैं।

Ajay Devgn Film Raid 2. अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अजय की सबसे अवेटेड फिल्म रेड 2 (Raid 2) है, जिसकी रिलीज का फैन्स बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, इसी बीच अजय के फैन्स को खुश करने वाली एक खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय की फिल्म रेड 2 के टीजर को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मेकर्स फिल्म का टीजर रिलीज कर रहे हैं। बता दें कि 2018 में आई अजय की फिल्म रेड का सीक्वल हैं रेड 2, जिसे राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया था।

अजय देवगन की Raid 2 का टीजर

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 के टीजर रिलीज को लेकर धमाका करने वाला अपडेट सामने आया है। बता दें कि रेड 2 का टीजर उन फैन्स के लिए सरप्राइज गिफ्ट होगा जो सलमान खान (Salman Khan) की सिकंदर (Sikandar) देखने जाएंगे। दरअसल, 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही सिकंदर के साथ रेड 2 का टीजर भी दर्शकों को देखने मिलेगा। बता दें कि सलमान की सिकंदर साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में एक है।

कब रिलीज होगी अजय देवगन की Raid 2

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 की रिलीज की बात करें तो ये इसी साल रिलीज हो रही है। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में इस बार अजय के साथ वाणी कपूर रितेश देशमुख, रजत कपूर लीड रोल में हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है और जल्दी ही रैपअप होगा। फिल्म को राजकुमार गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, इसके प्रोड्यूसर भूषण कुमार और कुमार मंगत पाठक हैं। बता दें कि 2018 में आई अजय की रेड को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला था। 40 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 153.62 करोड़ का कलेक्शन किया था।

सलमान खान की सिकंदर के बारे में

सलमान खान की फिल्म सिकंदर 30 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के साथ अजय देवगन की रेड 2 का टीजर दर्शकों को देखने मिलेगा। 400 करोड़ के बजट वाली सिकंदर में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी भी है। फिल्म के डायरेक्टर एआर मुरूगादास है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। सिकंदर का ट्रेलर 22 या फिर 23 मार्च रिलीज किया जा सकता है।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में ये 8 हसीनाएं रही सिल्वर स्क्रीन से गायब, 4 का देखने मिलेगा 2026 में जलवा
कौन हैं वो 7 स्टार्स, जिन्होंने विलेन बन फिल्म को कराया हिट, लिस्ट में अक्षय खन्ना भी