Son Of Sardaar के 8 एक्टर, जिनकी फिल्म के दूसरे पार्ट से हुई छुट्टी!

Published : Jul 13, 2025, 07:56 PM IST

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'सन और सरदार 2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। यह फिल्म 25 जुलाई को थिएटर्स में आ रही है। लेकिन इसमें इसके पहले पार्ट 'सन ऑफ़ सरदार' में दिखे कई एक्टर्स नज़र नहीं आएंगे। नज़र डालिए ऐसे 8 एक्टर्स पर…

PREV
18

1. संजय दत्त

2012 में रिलीज हुई 'सन ऑफ़ सरदार' में संजय दत्त जस्सी (अजय देवगन) के दुश्मन बिल्लू उर्फ़ बलविंदर सिंह संधू के रोल में दिखे थे। लेकिन दूसरे पार्ट में वे नहीं हैं। वे इस फिल्म की कास्ट में शामिल थे। लेकिन अज्ञात कारणों से उन्हें फिल्म से बाहर होना पड़ा।

28

2.सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने 'सन ऑफ़ सरदार' में बतौर लीड एक्ट्रेस के काम किया था। वे सुख उर्फ़ सुखमीत कौर संधू के रोल में थीं। हालांकि, दूसरे पार्ट में मृणाल ठाकुर ने उठे रिप्लेस किया है।

38

3.जूही चावला

'सन ऑफ़ सरदार 2' में जूही चावला भी नहीं हैं। जबकि पहले पार्ट में उन्होंने बिल्लू (संजय दत्त) की गर्लफ्रेंड पम्मी उर्फ़ परमीत कौर का रोल निभाया था।

48

4.सलमान खान

'सन ऑफ़ सरदार' में सलमान खान की छोटी सी भूमिका थी। वे फिल्म में जस्सी के दोस्त पठान के रोल में दिखे थे। लेकिन 'सन ऑफ़ सरदार 2' में उनकी भूमिका नहीं है।

58

5.अर्जन बाजवा

'सन ऑफ़ सरदार 2' में अर्जन बाजवा का कोई रोल नहीं है। जबकि पहले पार्ट में वे बॉबी जसवाल के रोल में नज़र आए थे, जो सुख (सोनाक्षी सिन्हा) के बचपन का दोस्त और मंगेतर होता है।

68

6.पुनीत इस्सर (फाइल फोटो)

'सन ऑफ़ सरदार' में पुनीत इस्सर इंस्पेक्टर सरदार के रोल में दिखे थे। हालांकि, फिल्म के दूसरे पार्ट में उनकी कोई भूमिका नहीं है।

78

7. तनुजा

अजय देवगन की सास तनुजा ने 'सन ऑफ़ सरदार' में संजय दत्त की मां यानी बेबे का रोल निभाया था। दूसरे पार्ट में लोग उन्हें मिस करेंगे।

88

8.मुकेश तिवारी

'सन ऑफ़ सरदार' में मुकेश तिवारी ने एक सरकारी अधिकारी के रोल में स्पेशल अपीयरेंस दिया था। हालांकि, 'सन ऑफ़ सरदार 2' में वे दिखाई नहीं देंगे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories