Raid 2: 19 साल छोटी इस हसीना संग रोमांस करेंगे अजय देवगन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Published : Jan 08, 2024, 02:11 PM IST
 Ajay Devgn To Romance Vaani Kapoor In Raid 2

सार

Ajay Devgn To Romance Vaani Kapoor In Raid 2. अजय देवगन की फिल्म रेड 2 की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है। इसी बीच डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता की फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म में अजय के साथ वाणी कपूर लीड एक्ट्रेस होगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. हाल ही में खबर आई थी कि अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपनी अपकमिंग फिल्म रेड 2 (Raid 2) की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म 2018 में आई फिल्म रेड का सीक्वल है। इसी बीच फिल्म को लेकर एक धांसू अपडेट सामने आई है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अजय खुद से 19 साल छोटी एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि पहली फिल्म में अजय के साथ इलियाना डीक्रूज (Ileana DCruz) लीड रोल में थी। रेड 2 के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार है। फिल्म को टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनाया जा रहा है। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।

रेड 2 का फर्स्ट पोस्टर जारी

हाल ही में अजय देवगन की फिल्म रेड 2 का पहला पोस्टर भी जारी किया गया था। मेकर्स ने पोस्टर जारी कर फिल्म की डिटेल, शूटिंग और रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी थी। इसी बीच अजय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के सेट से रवि तेजा और वाणी कपूर के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा- छापे में शामिल हो रहा हूं...हमारी सबसे नई सदस्य वाणी कपूर का टीम में स्वागत है! #Raid2.

रवि तेजा ने दिया रेड 2 का मुहूर्त शॉट

हाल ही में अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर रेड 2 के सेट से फोटोज शेयर की थीं, जहां वे तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा ने मुहूर्त शॉट दिया था। उन्होंने लिखा था- "नया मामला, नई शुरुआत! #रेड2 आधिकारिक तौर पर आज शुरू हो गई और सेट पर ऊर्जा किसी से कम नहीं थी! मुहूर्त शॉट की शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाद @raviteja_2628। 15 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में।" बता दें कि जिस दिन रेड 2 की शूटिंग शुरू हुई उसी दिन मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया था। इसमें अजय देवगन द्वारा प्ले किए जा रहे आईआरएस अमय पटनायक के पैर और जूते दिखाए गए थे। इसकी टैगलाइन में लिखा था- 'अमय पटनायक वापस आ गए हैं।' शूटिंग 6 जनवरी से शुरू हुई और यह बड़े पैमाने पर मुंबई, दिल्ली और राजस्थान और उत्तर प्रदेश में होगी।

ये भी पढ़ें...

2024 की इन 9 तमिल फिल्मों का सबको इंतजार, होगा ससुर-दामाद में महाक्लैश

दावा: अगर SRK की JAWAN से पहले आती सलमान खान TIGER 3 तो ऐसा होता सीन

आमिर खान की बेटी शादी की पहली रस्म, वायरल PIX, अब लगेगी आयरा को मेहंदी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ghooskhor Pandat पर घमासान! टीजर हटाते हुए मेकर्स ने दिखाए तेवर, दिया अल्टीमेटम
Akshay Kumar की कॉमेडी फ्रेंचाइजी में बड़ा उलटफेर! गोविंदा OUT-जानें कौन है नया चेहरा?