धुरंधर मूवी से अक्षय खन्ना ने जोरदार वापसी की है। रणवीर सिंह से ज्यादा चर्चे फिल्म के विलेन रहमान डकैत के हैं। अरबी गाने पर उनके डांस स्टेप पहले ही वायरल हो चुके हैं। लंबे समय से हिट के लिए तरसे अक्षय ने करियर में टॉप एक्ट्रेस के साथ काम किया है।
धुरंधर मूवी के रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना की एक्टिंग को खूब सराहा जा रहा है। अरबी गाने पर डांस क्लिप ने ताल एक्टर चर्चाओं में ला दिया है। यहां हम उनकी टॉप पांच एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिसके साथ उन्होंने फिल्में की हैं।
26
ऐश्वर्या राय के साथ 'आ अब लौट चलें' (1999)
अक्षय खन्ना ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के चर्चे पूरी दुनिया में हैं। वहीं अक्षय खन्ना के साथ उन्होंने दो- दो फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया है। इसमें ताल सुपरहिट रही, वहीं 'आ अब लौट चलें' मूवी ऐवरेज रही थी।
36
माधुरी दीक्षित के साथ 'मोहब्बत' (1997)
अक्षय खन्ना और माधुरी दीक्षित ने साल 1997 में रिलीज मोहब्बत फिल्म में साथ काम किया है। इसमें संजय कपूर भी अहम किरदार में थे। फिल्म सुपरहिट तो नहीं थी, लेकिन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आई थी। फिल्म के गाने सुपरहिट हुए।
कॉमेडी मूवी में अक्षय खन्ना ने करीना के पति का किरदार निभाया था। कॉमेडी मूवी का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है। हाल ही में करीना कपूर ने अक्षय खन्ना का धुरंधर में परफॉरमेंस देखकर हलचल मूवी में उनके साथ काम करने को याद किया है। उन्होंने अक्षय खन्ना को बेहतरीन एक्टर बताया है।
56
प्रियंका चोपड़ा के साथ 'आप की खातिर' (2006)
अक्षय खन्ना ने प्रियंका चोपड़ा सस्पेंस-कॉमेडी' आप की खातिर' में बतौर लीड हीरो काम किया है। इसमें दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया था। इसके अलावा, अमीशा पटेल, डीनो मोरिया, सुनील शेट्टी ने अहम रोल निभाए थे।
66
तब्बू के साथ 'दृश्यम' (2015)
अजय देवगन की थ्रिलर और सस्पेंस मूवी में अक्षय खन्ना ने पुलिस ऑफीसर की भूमिका निभाई है, इसमें तब्बू का भी दमदार रोल है। दोनों की फैमिली डायनामिक्स ने मूवी को ब्लॉकबस्टर बनाने में मदद की।