OTT पर अक्षय कुमार-परेश रावल की 10 शानदार कॉमेडी फ़िल्में, हंसा-हंसा कर देती हैं लोटपोट

Published : May 19, 2025, 01:35 PM IST

परेश रावल ने 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 'हेरा फेरी 3' से बाहर हो गए हैं। अब इस तिकड़ी में से सिर्फ सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार फिल्म में बचे हैं। वैसे अक्षय कुमार के साथ परेश रावल कई कॉमेडी फ़िल्में दे चुके हैं। नज़र डालिए ऐसी 10 फिल्मों पर...

PREV
110

1. हेरा फेरी (2000)

IMDB रेटिंग : 8.2/10 स्टार

प्रियदर्शन ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। परेश रावल और अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी की भी इसमें अहम् भूमिका हैं। फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

210

2.OMG: ओह माय गॉड (2012)

IMDB रेटिंग : 8.1/10 स्टार

यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है। फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है और इसमें अक्षय कुमार और परेश रावल के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, गोविंद नामदेव और महेश मांजरेकर जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका है।

310

3. भूल भुलैया (2007)

IMDB रेटिंग : 7.5/10 स्टार

अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ इस फिल्म में विद्या बालन और शाइनी आहूजा जिसे कलाकार भी दिखे हैं। नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है।

410

4.फिर हेरा फेरी (2006)

IMDB: 7.4/10 स्टार

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर इस फिल्म का निर्देशन नीरज वोरा ने किया है। फिल्म प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

510

5. वेलकम (2007)

IMDB रेटिंग : 7.1/10 स्टार

अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ इस फिल्म में कटरीना कैफ, नाना पाटेकर, अनिल कपूर और फ़िरोज़ खान की भी अहम् भूमिका है। फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी हैं। प्राइम वीडियो पर यह फिल्म उपलब्ध है।

610

6. गरम मसाला (2005)

IMDB रेटिंग: 6.8/10 स्टार

फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं और अक्षय कुमार के साथ इसमें परेश रावल और जॉन अब्राहम की भी अहम् भूमिका है। फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

710

7. भागम भाग (2006)

IMDB रेटिंग : 6.7/10 स्टार

अक्षय कुमार, परेश रावल के साथ गोविंदा की भी इसमें अहम् भूमिका है। फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं और इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

810

8.आवारा पागल दीवाना (2002)

IMDB रेटिंग : 6.3/10 स्टार

विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ सुनील शेट्टी और आफताब शिवदासानी की भी अहम् भूमिका है। फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

910

9.दे दना दन (2009)

IMDB रेटिंग : 5.9/10 स्टार

प्रियदर्शन के निर्देशन वाली इस फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल के अलावा सुनील शेट्टी, कटरीना कैफ और अर्चना पूरन सिंह जैसे कलाकारों का भी अहम् रोल है। फिल्म जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

1010

10.दीवाने हुए पागल (2005)

IMDB रेटिंग : 5.6/10 स्टार

इस फिल्म के डायरेक्टर विक्रम भट्ट हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ सुनील शेट्टी और शाहिद कपूर की भी अहम् भूमिका है। फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories