अक्षय कुमार-प्रियदर्शन जोड़ी की 6 कॉमेडी फ़िल्में, एक भी फ्लॉप नहीं
डायरेक्टर प्रियदर्शन अक्षय कुमार को लेकर नई फिल्म 'भूत बंगला' ला रहे हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। यह इस जोड़ी की 7वीं फिल्म है। जानिए उनकी पिछली 6 कॉमेडी फिल्मों का क्या हाल रहा था...

1.हेरा फेरी
साल 2000 में रिलीज हुई इस फिल्म से अक्षय और प्रियदर्शन का कोलैबोरेशन शुरू हुआ था। भारत में 12.36 करोड़ रुपए कमाने वाली यह फिल्म एवरेज रही थी। परेश रावल और सुनील शेट्टी की भी इसमें अहम् भूमिका थी।
2. गरम मसाला
अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में जॉन अब्राहम की भी अहम् भूमिका थी। 2005 में रिलीज हुई यह फिल्म हिट रही थी। भारत में इस फिल्म ने 29 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
3.भागम भाग
2006 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 40.38 करोड़ करोड़ रुपए कमाए थे और यह हिट रही थी। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में गोविंदा और परेश रावल की भी अहम् भूमिका थी।
4. भूल भुलैया
2007 में यह हॉरर कॉमेडी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, शाइनी आहूजा और परेश रावल जैसे कलाकार भी नज़र आए थे। इस सेमी हिट फिल्म ने भारत में 49.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
5. दे दना दन
2009 में रिलीज हुई इस फिल्म ने एवरेज प्रदर्शन करते हुए भारत में 48.01 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी और परेश रावल ने भी अहम् किरदार निभाया था।
6. खट्टा मीठा (2010)
अक्षय कुमार के साथ तृषा कृष्णन इस फिल्म में भी नज़र आई थीं। 2010 में आई इस फिल्म ने एवरेज प्रदर्शन किया था। फिल्म ने भारत में 38.66 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

