
एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार 2025 के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस साल की उनकी पहली फिल्म 'स्काई फ़ोर्स' होगी, जो इसी महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की रिलीज से पहले दर्शक इसके ट्रेलर के आने का इंतज़ार कर रहे हैं और यह इंतज़ार ज़ल्दी ही ख़त्म होने जा रहा है। फिल्म के मेकर्स और स्टार कास्ट ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी गई है। अक्षय कुमार, जो लंबे समय से एक हिट के लिए तरस रहे हैं, इस फिल्म में लीड रोल में नज़र आएंगे और चर्चा है कि उन्हें इसमें एयरफ़ोर्स ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। जानिए फिल्म के ट्रेलर से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट...
अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे दर्शकों के लिए यह खबर एक्साइटमेंट से भर सकती है। क्योंकि इसका काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया गया है, जिसके मुताबिक़ 'स्काई फोर्स' का ट्रेलर 5 जनवरी 2025 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी ने सोशल मीडिया पर 'स्काई फोर्स' के नए पोस्टर जारी करते हुए लिखा है, “नए साल में 'स्काई फोर्स' के साथ आसमान में उड़ान भरें। भारत की पहली और अब तक की सबसे घातक एयरस्ट्राइक। ट्रेलर कल रिलीज होगा। फिल्म 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में आएगी।”
बताया जा रहा है कि 'स्काई फ़ोर्स' के ट्रेलर लॉन्च के लिए मुंबई में एक इवेंट ऑर्गेनाइज किया जाएगा, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट और क्रू मेंबर्स मौजूद रहेंगे। इस बीच ट्रेलर के सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर भी जानकारी सामने आई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी CBFC के मुताबिक़, फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 45 सेकंड का होगा और इसे UA 7+ सर्टिफिकेट दिया गया है। मेकर्स ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म के प्रमोशनल कैंपेन की शुरुआत कर देंगे।
2023 में 'स्काई फोर्स' का आधिकारिक ऐलान किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधिकारिक होगी और इसमें 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई एयरस्ट्राइक के बारे में बताया जाएगा, जिसे भारत की पहली एयर स्ट्राइक बताया जाता है।
अभिषेक कपूर और अभिषेक अनिल कपूर फिल्म के डायरेक्टर हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा निम्रत कौर, सारा अली खान और वीर पहाड़िया की अहम् भूमिका होगी। अमर कौशिक, दिनेश विजान और ज्योति देशपांडे इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 24 जनवरी 2025 को रिलीज होगी।
और पढ़ें…
अक्षय कुमार की वो जिद, जिसके चलते मामला ऐसा बिगड़ा कि फिल्म ही बंद हो गई!
क्या अफेयर के चलते घर से निकाले गए थे अक्षय कुमार? कहां बिताई थीं रातें
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।