Akshay Kumar vs Paresh Rawal: संपत्ति में 2400 CR का अंतर, अवार्ड, हिट फिल्मों में कौन आगे

Published : May 18, 2025, 01:10 PM ISTUpdated : May 18, 2025, 03:42 PM IST

हेरा फेरी 3 में अक्षय-परेश की अनबन की खबरों के बीच, जानिए दोनों स्टार्स की संपत्ति और अवॉर्ड्स का पूरा लेखा-जोखा। कौन है ज़्यादा अमीर और किसके पास हैं ज़्यादा पुरस्कार?

PREV
112

हेरा फेरी के थ्रीक्वल में लगातार रोड़े लग रहे हैं। पहले अक्षय कुमार की ना नुकुर, फिर वो जैसे-तैसे माने तो अब परेश रावल के इस मूवी से बाहर होने की खबरें हैं। यहां हम आपको इन दोनों स्टार्स के करियर और कमाई के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

212

अक्षय कुमार और परेश रावल ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। इसमें सबसे बड़ी हिट हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी है। दोनों की कॉमिक टाइमिंग लाजवाब है, एक्टिंग में दोनों ही महारत रखते हैं। बावजूद इसके अक्षय-परेश की संपत्ति में जमीन आसमान का अंतर है।

312

अक्षय और परेश रावल की जोड़ी की हिट फिल्में: हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, OMG: Oh My God!, आवारा पागल दीवाना (2002), भागम भाग (2006), गरम मसाला, वेलकम जैसी कई सुपरहिट फिल्में  इस जोड़ी ने दी हैं। 

412

परेश रावल ने साल 1984 में होली मूवी से डेब्यू किया था। उन्होंने करियर की शुरुआत खलनायिकी से की, फिर कैरेक्टर और कॉमेडी किरदार में खुद को ढाल लिया । उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है।

512

परेश रावल की हिट फिल्में: हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, OMG: Oh My God!, संघर्ष (1999), हंगामा (2003), संन ऑफ सरदार (2012), मालामाल वीकली फिल्मों में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस लीड एक्टर के बराबर रही है। 

612

वहीं राम लखन, दामिनी, दिलवाले,लाडाला मोहरा जैसी सुपरहिट फिल्मों में वे सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर नजर आए, परेश रावल 30 से ज्यादा हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर मूवी में काम कर चुके हैं।

712

परेश रावल की नेट वर्थ:  साल 2014 में परेश रावल ने बीजेपी के लोकसभा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। अब से 11 साल पहले उन्होंने हलफनामा में कुल संपत्ति 80 करोड़ घोषित की थी। 2025 में मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक उनकी नेट वर्थ 100 से 125 करोड़ हो सकती है।

812

परेश रावल को अवार्ड : साल 2014 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया था। वोह चोकरी (1994) और सर (1993) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवार्ड मिल चुका है। बाबूराव को सर (1993) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड, हेरा फेरी (2000) के लिए बेस्ट कॉमेडियन का अवार्ड मिल चुका है। उन्हें IIFA, स्क्रीन, और ज़ी सिने अवार्ड्स भी मिल चुके हैं। इसकी संख्या 10 से ज्यादा है।

912

1990 के दशक से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अक्षय कुमार ने 150+ फिल्मों में काम किया है। उन्हें खिलाड़ी फिल्म ने स्टार बनाया। 

1012

अक्षय कुमार की हिट फिल्में: खिलाड़ी, धड़कन, हेरा फेरी (2000), फिर हेरा फेरी (2006), OMG: Oh My God! (2012), राउडी राठौर (2012), एयरलिफ्ट (2016), रुस्तम (2016), टॉयलेट: एक प्रेम कथा (2017)। बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्मों ने कुल मिलाकर 4000 करोड़ ( अनुमान) रुपये से अधिक की कमाई की है।

1112

अक्षय कुमार की नेट वर्थ:  लगभग 2000-2500 करोड़ रुपये । खिलाड़ी कुमार पहले एक फिल्म के 30-40 करोड़ रु फीस लेते थे। लेकिन वे अब फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सेदारी करते हैं। सुपरहिट मूवी के लिए उनकी फीस 100 से 120 करोड़ तक पहुंच जाती है।

1212

अवार्डस : अक्षय कुमार को रुस्तम (2016) के लिए बेस्ट एक्टर नेशनल फिल्म अवार्ड मिला है। उन्हें साल 2009 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। फिल्मफेयर अवार्ड: अजनबी (2001) के लिए सर्वश्रेष्ठ खलनायक। कई IIFA, स्टारडस्ट, और स्क्रीन अवार्ड्स। अक्षय को 15 से ज्यादा प्रतिष्ठित अवार्ड मिल चुके हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories