- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 11 साल, 40+ मूवी, गंदे सीन दिए? एक्ट्रेस का पाकिस्तान में बैठे डॉन से कनेक्शन
11 साल, 40+ मूवी, गंदे सीन दिए? एक्ट्रेस का पाकिस्तान में बैठे डॉन से कनेक्शन
16 साल की यास्मीन से बनी मंदाकिनी, राज कपूर ने राम तेरी गंगा मैली में कराया इंट्रोड्यूस, अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद से बढ़ी नजदीकियां,फिर फिल्में छोड़ अध्यात्म की ओर रुख। देखें एक्ट्रेस के जबरदस्त ट्विस्ट की कहानी।

मेरठ में जन्मी यास्मीन जोसेफ महज 16 की उम्र में राज कपूर की नजरों में आ गईं थीं। ग्रेट शो मैन ने उन्हें अपनी फिल्म के लिए मंदाकिनी नाम दिया था।
राज कपूर ने 1985 में आरके फिल्म्स के बैनर तले बनी मूवी राम तेरी गंगा मैली में राजीव कपूर के साथ मंदाकिनी को इंट्रड्यूस कराया था। इसके गाने पहले ही सुपरहिट हो चुके थे। फिल्म रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
राम तेरी गंगा मैली मूवी में मंदाकिनी का झरने के नीचे केवल व्हाइट साड़ी में नहाने वाले सीन पर खूब हो हल्ला मचा था।
इस फिल्म में मंदाकिनी को फीड कराते दिखाया गया था। इस पर भी खासा बवाल मचा था। इस सीन पर मातृत्व को भुनाने जैसे आरोप लगाए जाते रहे हैं। हालांकि फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हो गई थी, इसके साथ ही मंदाकिनी सुपरस्टार बन गईं।
मंदाकिनी ने साल 1987 में 7 फिल्में, 1988 में 9 मूवी, 1989-90 में 8-8 फिल्में की। मंदाकिनी ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में महज 11 सालों में 40 से ज्यादा फिल्मों में काम करने के बाद एक्टिंग छोड़ दी। उनकी लास्ट रिलीज 1996 की फिल्म जोरदार थी।
1990 के दशक में मंदाकिनी का नाम गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से जुड़ गया, उन्होंने उसके साथ किसी भी तरह के रिलेशन की अफवाहों का जोरदार खंडन किया। लेकिन कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी थीं। जिसको नकारना मुश्किल था। मुंबई हमलों के बाद दाऊद पाकिस्तान भाग गया। इसके साथ ही मंदाकिनीन के साथ उसका रिश्ता भी टूट गया।
मंदाकिनी ने बाद में डॉ. काग्युर टी. रिनपोचे ठाकुर से शादी करके बौद्ध धर्म अपना लिया। इस जोड़े का एक बेटा रब्बिल और एक बेटी रबज़े इनाया है। वे तिब्बती योग क्लासेस चलाती हैं और उनके पति एक तिब्बती हर्बल सेंटर ऑपरेट करते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

