Suniel Shetty बॉलीवुड के इकलौते एक्टर, जिनकी अबतक रिलीज नहीं हुई 33 फिल्में!

Published : May 18, 2025, 12:56 PM ISTUpdated : May 19, 2025, 07:46 PM IST

Suniel Shetty 33 Films Never Released: सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म केसरी वीर को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म 23 मई को रिलीज होगी। इसी बीच आपको बता दें कि सुनील बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं, जिनकी 33 फिल्में अबतक रिलीज नहीं हुई। 

PREV
17

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स है जिनकी फिल्में बनी तो पर रिलीज नहीं हुई। लेकिन सुनील शेट्टी इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जिनकी 33 फिल्में अभी तक रिलीज नहीं हो पाई। 

27

सुनील शेट्टी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे। उन्होंने हिट एक्ट्रेसेस के अलावा अक्षय कुमार, सनी देओल, अजय देवगन सहित कई हीरोज के साथ भी स्क्रीन शेयर की। हालांकि, उन्हें अभी भी इस बात का मलाल है कि उनके हिस्से ज्यादा अच्छी फिल्में नहीं आई।

37

आपको जानकार हैरानी होगी सुनील शेट्टी की 33 ऐसी फिल्में हैं, जो अभी तक रिलीज हुई। इनमें से ज्यादातर की शूट हो चुकी थी, कुछ अधूरी भी रही। ये वो फिल्में है, जिनमें उनकी जोड़ी कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के साथ भी बनी, जिनके साथ वे कभी स्क्रीन पर नहीं दिखे।

47

सुनीलस शेट्टी की एक और फौलाद और दो कदम आगे (दिव्या भारती के साथ), जाहिल, गहरा और एक हिंदुस्तानी (रवीना टंडन के साथ), हम हैं आग (सोमी अली के साथ), आयुध (सोनाली बेंद्रे के साथ), द बॉडीगार्ड (श्रीदेवी के साथ), शोला और रुस्तम और जुआ (मनीषा कोइराला के साथ), चोरी मेरा काम और कमिश्नर (शिल्पा शेट्टी के साथ) अब तक रिलीज नहीं हुई।

57

इनके अलावा सुनील शेट्टी की कौरव, करमवीर, कैप्टन अर्जुन, काला पानी, राधे श्याम सीता राम, पूरब की लैला पश्चिम का छैला, हम पंछी एक डाल के, वंदे मातरम , अखंड, चोर सिपाही, जज्बा, मुक्ति, फेम, गुड नाइट, फांसी: द कैपिटल पनिशमेंट, मुंबई टैक्सी सर्विस, शोमैन, चाय गरम और शूटर जैसी फिल्में भी रिलीज नहीं हुई।

67

सुनील शेट्टी एक्टर के साथ फिल्म प्रोड्यूसर, टेलीविजन प्रेजेंटेटर भी हैं। उन्होंने हिंदी के साथ मलयालम, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों में भी काम किया है।

77

1992 में सुनील शेट्टी ने फिल्म बलवान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जल्दी ही उनकी वक्त हमारा है, दिलवाले, मोहरा, गोपी किशन जैसी फिल्में हिट हुईं। उनकी अपकमिंग फिल्म केसरी वीर और वेलम टू द जंगल है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories