- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बैक टू बैक 16 FLOP के बाद चमकी थी अभिषेक बच्चन की किस्मत, अब तक दी बस इतनी HIT
बैक टू बैक 16 FLOP के बाद चमकी थी अभिषेक बच्चन की किस्मत, अब तक दी बस इतनी HIT
Abhishek Bachchan Hit Movies: अभिषेक बच्चन ने 2000 में फिल्म रिफ्यूजी के साथ डेब्यू किया था। ये फिल्म फ्लॉप रही थी। इतना ही नहीं इसके बाद आई उनकी तकरीबन 16 फिल्में फ्लॉप रही।

अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर चर्चा में हैं। आपको बता दें कि उन्होंने 2000 में फ्लॉप फिल्म से डेब्यू किया था और फिर उनकी लगातार 16 फिल्में फ्लॉप रही। 2004 में आई फिल्म धूम उनकी पहली हिट थी। आइए, जानते हैं उनकी हिट फिल्मों के बारे में...
2005 में आई अभिषेक बच्चन की रानी मुखर्जी कते साथ वाली फिल्म बंटी और बबली ने 62.93 करोड़ का बिजनेस किया था।
2006 में आई अभिषेक बच्चन की धूम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 151 करोड़ कमाए थे। फिल्म में ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय लीड रोल थे।
2007 में ऐश्वर्या राय के साथ आई अभिषेक बच्चन की फिल्म गुरु ने 82 करोड़ कमाए थे।
अभिषेक बच्चन-प्रियंका चोपड़ा की फिल्म दोस्ताना 2008 में आई थी। मूवी ने 81.68 करोड़ कमाए थे।
अभिषेक बच्चन-आमिर खान की फिल्म धूम 3 ने 558 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी।
अभिषेक बच्चन-अजय देवगन की फिल्म बोल बच्चन ने 175 करोड़ का कारोबार किया था। मूवी 2012 में रिलीज हुई थी।
अभिषेक बच्चन-शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर 2014 में आई थी। फिल्म ने 397 करोड़ का बिजनेस किया था।
अभिषेक बच्चन-अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर भी हाउसफुल 3 ने 185 करोड़ कमाए थे। फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा उनकी धूम, पा, सरकार जैसी फिल्में भी हिट रही थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

