रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। फिल्म की शानदार शुरुआत के बाद अब इसकी नजर बॉलीवुड के सबसे बड़े ओपनिंग डे रिकॉर्ड पर थी। लेकिन यह इससे चूक गई।

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही जबरदस्त माहौल था। एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई के संकेत मिले और अब शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी फिल्म की मजबूत शुरुआत की कहानी बयां कर रहे हैं। गुरुवार को दोपहर तक फिल्म ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली थी। तो वहीं पहले दिन का फाइनल आंकड़ा सामने आने के बाद फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 60 करोड़ के पार पहुंच गया।

'रामायण' ने पहले दिन कितनी कमाई की?

रिलीज के दिन गुरुवार को कई शहरों में सुबह के शो में भी अच्छी ऑक्यूपेंसी और हाउसफुल शो देखने को मिले। ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन 'रामायण पार्ट 1' ने भारत में लगभग ₹₹64.85 करोड़ का नेट और 77.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस कमाई में हिंदी वर्जन का बड़ा योगदान रहा। यश की मौजूदगी के बावजूद कन्नड़ वर्जन की शुरुआत अपेक्षाकृत धीमी रही और इसने अब तक ₹7.25 करोड़ कमाए। तेलुगु वर्जन का प्रदर्शन अच्छा बताया गया, जबकि तमिल और मलयालम वर्जन का योगदान फिलहाल सीमित रहा। रामायण का वर्जन वाइज कलेक्शन इस प्रकार रहा :-

रामायण पार्ट 1 वर्जनपहले दिन का नेट कलेक्शन
हिंदी47.50 करोड़ रुपए
कन्नड़7.25 करोड़ रुपए
तेलुगु 6 करोड़ रुपए
तमिल2.60 करोड़ रुपए
मलयालम1.05 लाख रुपए
टोटल 1.50 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : Ramayana Advance Booking Day 1: 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ने से चूकी 'रामायण', कर पाई बस इतनी कमाई

रिलीज से पहले 'रामायण' की कितनी कमाई हुई थी?

'रामायण' की एडवांस बुकिंग दशहरे यानी रिलीज से करीब 15 दिन पहले शुरू हुई थी। एग्जिबिटर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच चल रही खींचतान सुलझने के बाद टिकटों की बिक्री ने रफ्तार पकड़ी। रिलीज तक फिल्म की दुनियाभर में करीब ₹200 करोड़ की एडवांस बुकिंग हो चुकी थी। इसमें भारत से ही ₹120 करोड़ से ज्यादा की प्री-सेल शामिल रही। सिर्फ ओपनिंग डे के लिए भारत में ग्रॉस एडवांस बुकिंग करीब ₹45 करोड़ बताई गई। इन आंकड़ों ने फिल्म की बड़ी ओपनिंग की उम्मीदें बढ़ा दी थीं।

क्या 'रामायण' ने 'धुरंधर' के पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ा?

रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायण' ने रिलीज के दिन दोपहर तक रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के पहले दिन के ₹28 करोड़ कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था। हालांकि, यह तुलना 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड से अलग है। इस साल रिलीज हुई 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग डे पर ₹102 करोड़ कमाए थे, जो बॉलीवुड की सबसे बड़ी पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड बताया गया है। 'रामायण' इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई।

यह भी पढ़ें : Ramayana Part 1 में सनी देओल की एंट्री कैसी? चंद सेकंड की झलक दिखाकर छा गए, देखें वीडियो

Ramayana Part 1: फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और बजट कितना है?

करीब ₹1,600 करोड़ के बजट वाली 'रामायण पार्ट 1' को भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में हैं। नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर इसका निर्माण किया है। फिल्म को दो भागों में रिलीज करने की योजना है।

Ramayana Part 2: कब रिलीज होगी दूसरी फिल्म?

'रामायण' का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है। वहीं, इसका दूसरा भाग दिवाली 2028 पर रिलीज करने की तैयारी है। दोनों भागों को बड़े पर्दे के लिए बनाया जा रहा है। फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म और स्ट्रीमिंग डेट की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।