मां के निधन के बाद आईं अक्षय कुमार की ये 8 फ़िल्में, एक को छोड़ सब सुपर फ्लॉप रहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'सेल्फी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू दिया, जिसमें इंटरव्यू लेने वाले ने कहा कि जब से उनकी मां का निधन हुआ है, तब से उनकी कोई फिल्म हिट नहीं हुई है।

Gagan Gurjar | Published : Feb 26, 2023 6:36 PM IST

19

8 सितम्बर 2021 को अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हुआ था। इसके बाद उनकी 8 फ़िल्में रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन एक को छोड़ सभी का बेहद बुरा हाल रहा है। जो सफल रही, वह भी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। जानिए उनकी आठों फिल्मों का हाल...

29

मां के निधन के बाद अक्षय की पहली फिल्म 'अतरंगी रे' OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का बेहद बुरा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म की गिनती डिजास्टर फिल्मों में होती है। 

39

अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'बच्चन पांडे' थी, जो सिनेमाघरों में आई थी और फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 49.98 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 

49

'सम्राट पृथ्वीराज' अक्षय कुमार की उनकी मां के निधन के बाद आई तीसरी फिल्म थी। बॉक्स ऑफिस पर लगभग 68.05 करोड़ रुपए कमाकर फ्लॉप रही थी। 

59

करीब 44.39 करोड़ रुपए पर सिमट गई 'रक्षा बंधन' अक्षय कुमार की उनकी मां के निधन के बाद चौथी फिल्म थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। 

69

अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'कठपुतली' OTT लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, जिसे ना केवल दर्शकों, बल्कि क्रिटिक्स का भी जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला था। यही एकमात्र फिल्म है, जो उनकी मां के निधन के बाद हिट रही थी।

79

मां के निधन के बाद अक्षय कुमार की छठी फिल्म 'राम सेतु' थी, जो फ्लॉप रही थी। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई इस फिल्म ने लगभग 71.87 करोड़ रुपए कमाए थे। 

89

लीड रोल के अलावा अक्षय कुमार ने फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में कैमियो रोल किया था, लेकिन आयुष्मान खुराना स्टारर यह फिल्म भी कमाल नहीं दिखा सकी। यह फिल्म महज 10.89 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी।

99
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos